Close Menu
    What's Hot

    आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

    March 8, 2026

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में HKRN के जरिए 7700 पदों पर भर्ती, 26 जनवरी तक करें आवेदन, 40 वर्ष के ऊपर के लोग भी सकते हैं अप्लाई
    हरियाणा

    हरियाणा में HKRN के जरिए 7700 पदों पर भर्ती, 26 जनवरी तक करें आवेदन, 40 वर्ष के ऊपर के लोग भी सकते हैं अप्लाई

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा मेंअगर आप भी विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए बड़ा अवसर हो सकता है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से युवाओं को यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) और इजराइल में रोजगार का मौका दिया जा रहा है। HKRN द्वारा कुल 7700 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें कुछ पदों के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं, जबकि कई पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के तहत यूएई में हेल्पर के 20 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम आठवीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 20 से 38 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा यूएई में दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर स्टील फिक्सर पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं, जिनके लिए भी 26 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

    स्टील फिक्सर के कुल 20 पदों के लिए 20 से 44 वर्ष आयु सीमा तय की गई है। वहीं यूएई में राजमिस्त्री के लिए भी 20 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही इजराइल में राजमिस्त्री के 300 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आगामी आदेशों तक खुली रहेगी, यानी इन पदों पर फिलहाल आवेदन किए जा सकते हैं।

    इजराइल में सेरेमिक टाइलिंग के कार्य के लिए 1000 पदों पर भर्ती की जा रही है और इन पदों के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया अगले आदेशों तक जारी रहेगी। इसके अलावा इजराइल में घरेलू देखभाल (केयरगिवर) के लिए 5000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। इन पदों पर भी आगामी आदेशों तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

    इसी तरह इजराइल में प्लास्टरिंग वर्क के लिए 1000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। वहीं यूएई में मचान बनाने वाले कामगारों के लिए भी 20 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 20 से 45 वर्ष रखी गई है।

    HKRN के माध्यम से विदेश में नौकरी पाने का यह मौका हरियाणा के युवाओं के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और पात्रता से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकभी ‘हंगामा’ की जान थी, कभी ‘हेरा फेरी’ में छाईं… फिर कहां गुम हो गई ये हसीना?
    Next Article Madras High Court: लिव-इन में महिला तभी सुरक्षित, जब पत्नी मानें: मद्रास हाईकोर्ट
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

    By परवेश चौहानMarch 8, 2026

    Ind vs NZ T20 Final Live : आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया…

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.