Gold-Silver Price Today 15 July 2026| Aaj Ka Sona Chandi Ka Rate: अगर आप इन दिनों शादी, त्योहार या किसी खास मौके के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज की कीमतें आपके लिए राहत भरी खबर लेकर आई हैं. 15 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोने के भाव में एक बार फिर नरमी देखने को मिली है. लगातार दूसरे दिन आई गिरावट के बाद 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना पहले के मुकाबले सस्ता हो गया है. वहीं, चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसके दाम स्थिर बने हुए हैं. ऐसे में खरीदारी से पहले ताजा रेट जान लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
आज कितना सस्ता हुआ सोना?
आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 0.38% की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 540 रुपये सस्ता होकर 1,42,260 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी 500 रुपये घटकर 1,30,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ और ये 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. नीचे आप सोना और चांदी दोनों के ताजा रेट देख सकते हैं.
आज सोने के रेट (Gold Price Today)
| शहर | 24 कैरेट सोना | 22 कैरेट सोना | 18 कैरेट सोना |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 142950 | 131050 | 107250 |
| मुंबई | 142800 | 130900 | 107100 |
| कोलकाता | 142800 | 130900 | 107100 |
| चेन्नई | 143460 | 131500 | 109700 |
| पटना | 142850 | 130950 | 107150 |
| लखनऊ | 142950 | 131050 | 107250 |
| हरियाणा | 138600 | 131900 | 107180 |
| पंजाब | 141712 | 129809 | 107200 |
| कानपुर | 142950 | 131050 | 107250 |
| गाजियाबाद | 142950 | 131050 | 107250 |
| नोएडा | 142950 | 131050 | 107250 |
| गुरुग्राम | 142950 | 131050 | 107250 |
| चंडीगढ़ | 142950 | 131050 | 107250 |
| जयपुर | 142950 | 131050 | 107250 |
| जम्मू-कश्मीर | 138500 | 131900 | 107180 |
| गुवाहाटी | 142800 | 130900 | 107100 |
आज का चांदी का रेट (Silver Rate Today)
| शहर | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|
| दिल्ली | 2,35,000 |
| मुंबई | 2,35,000 |
| कोलकाता | 2,35,000 |
| चेन्नई | 2,40,000 |
| पटना | 2,35,000 |
| लखनऊ | 2,35,000 |
| मेरठ | 2,35,000 |
| अयोध्या | 2,35,000 |
| कानपुर | 2,35,000 |
| गाजियाबाद | 2,35,000 |
| नोएडा | 2,35,000 |
| गुरुग्राम | 2,35,000 |
| जयपुर | 2,35,000 |
सोना खरीदते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
सोना खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क वाला आभूषण ही चुनें और उसकी शुद्धता (प्योरिटी) की जांच जरूर करें. खरीदने से पहले ये भी सुनिश्चित करें कि सोना कितने कैरेट का है. हर हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण पर 6 अंकों का HUID नंबर अंकित होता है, जिसे अवश्य जांचें.

