Close Menu
    What's Hot

    Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

    July 21, 2026

    हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां

    July 21, 2026

    सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026

      सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

      July 21, 2026

      त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत

      July 20, 2026

      एनएचएआई ने शुरू की दो सर्विसेज, टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

      July 20, 2026

      एअर इंडिया पर 96 हजार रुपए का जुर्माना, यात्रा से दो घंटा पहले रद्द किया था टिकट

      July 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर शोर-शराबा न हो, तो मजा नहीं आता
    खेल

    रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर शोर-शराबा न हो, तो मजा नहीं आता

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rohit Sharma Retirement Statement: रोहित ने कहा, बाहरी शोर-शराबा उनके फोकस को नहीं डिगा सकता।
    Rohit Sharma Retirement Statement: रोहित ने कहा, बाहरी शोर-शराबा उनके फोकस को नहीं डिगा सकता।

    लॉर्ड्स वनडे में 138 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने के संन्यास की अफवाहों को रोहित शर्मा ने किया खारिज
    Rohit Sharma Retirement Statement, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने भविष्य को लेकर चुप्पी तोड़ी है। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी और आलोचकों को जवाब दिया था। अब उन्होंने अपने संन्यास की खबरों पर बात की है। बीसीसीआई टीवी से बातचीत में रोहित ने कहा, मेरा काम बल्ले से खेलना है। मैदान पर उतरना, अपने देश और टीम का प्रतिनिधित्व करना।

    मैंने जब से डेब्यू किया है, मुझे यही करने के लिए कहा गया है। इसी वजह से मैं यही करता रहूंगा। आप जानते हैं कि जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से ही शोर-शराबा होता रहा है और जब तक मैं यहां रहूंगा, यह हमेशा होता रहेगा। इसी कारण मुझे इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

    मेरा काम मैदान के अंदर है

    पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा, मेरे लिए मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं। मैं टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूं। अभी मेरा पूरा ध्यान इसी पर है और शोर-शराबे को होने दें। आप जानते हैं कि अगर शोर-शराबा न हो, तो मजा नहीं आता। मेरा काम मैदान के अंदर है, उनका काम बाहर है। इसे इसी नजरिए से देखता हूं।

    रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

    रोहित वनडे में लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 17 चौके और 5 छक्के लगाए। हालांकि, वह भारतीय टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। रोहित ने कहा कि अगर भारत इस रन चेज को सफलतापूर्वक पूरा करता, तो एक और नया रिकॉर्ड कायम होता।

    नतीजे से थोड़ी निराशा हुई

    उन्होंने कहा, नतीजे से थोड़ी निराशा हुई, क्योंकि मुझे लगा कि हम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे। बर्मिंघम में हमने जिस तरह से शुरूआत की, वह बहुत अच्छा था। असल में, कार्डिफ में हम बल्लेबाजी में थोड़े पीछे रह गए। स्कोरबोर्ड पर काफी रन नहीं थे। और फिर यहां भी हमें एक बहुत बड़ा स्कोर चेज करना था। हमने बल्लेबाजी में पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी 20-25 रन पीछे रह गए।

    भारत के सबसे उम्रदराज वनडे खिलाड़ी बने रोहित

    रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इससे पहले जून में धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित ने 16, 48 और 79 रन की पारियां खेली थीं।

    बीसीसीआई सचिव ने भी अटकलों को खारिज किया

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में शुक्रवार को दावा किया गया था कि लॉर्ड्स में खेला गया यह मुकाबला रोहित के वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है और वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, शनिवार को ही बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था।

    रोहित के संन्यास पर कोई चर्चा नहीं हुई

    वहीं, मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल ने कहा, मुझे लगता है कि यह सब मीडिया में ही चल रहा है। टीम के अंदर इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। रोहित भाई ने हमसे संन्यास के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया: बैंस
    Next Article ’25 साल पहले यहां आई थी’, फरीदाबाद के शिव नगर में चलेगा बुलडोजर, लोग बोले- भरी बरसात में कहां जाएंगे?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      लॉर्ड्स पर धमाका, ड्रेसिंग रूम में तनाव! रोहित-गंभीर की गर्मागर्म बहस ने सिलेक्टर्स को दिया सिरदर्द | Sports

      July 21, 2026

      नंबर-1 जोड़ी कौन? 400 इंटरनेशनल मैच खेल रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन | Sports

      July 20, 2026

      अरे ये तो मेरा बैट है… जिसे चयनकर्ताओं ने टीम से निकाला, उसका बल्ला लेकर रोहित शर्मा उतरे थे खेलने, खुशी से उछल पड़े शार्दुल | खास ख़बर

      July 20, 2026

      1 लाख रुपए की नॉन-रिफंडेबल फीस, BCCI ने निकाला टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर, क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया? | Sports

      July 20, 2026

      कौन हैं फेरान टोरेस? जिनके गोल ने लियोनेल मेसी को रुलाया, जानिए गर्लफ्रेंड से नेटवर्थ तक सबकुछ | Sports

      July 20, 2026

      9 विकेट गिरे थे, 9 रन की थी जरूरत, सांसे रोक देने वाले मैच में जीता न्यूजीलैंड की टीम, वेस्टइंडीज को हराया | Sports

      July 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      By अंकित कुमारJuly 21, 2026

      पंजाब के हजारों किसान दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। (File Photo) Farmers Protest…

      हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां

      July 21, 2026

      सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.