Close Menu
    What's Hot

    रिटायरमेंट के बाद PF से जुड़ी यह गलती न करें, बंद हो जाएगा इंट्रेस्ट, होगा नुकसान

    July 17, 2026

    सीएम मोहन यादव बोले- मध्यप्रदेश में केवल वही रहेगा जो एक शादी करेगा

    July 17, 2026

    जींद-सोनीपत के बीच दौड़ेगी 10 कोचों वाली भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीएम मोहन यादव बोले- मध्यप्रदेश में केवल वही रहेगा जो एक शादी करेगा

      July 17, 2026

      श्री गुंडिचा मंदिर पहुंची रथयात्रा, 7 दिन मौसी के घर रहेंगे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा

      July 17, 2026

      अमेरिका ने ईरान पर की एयरस्ट्राइक, भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को भी बनाया निशाना

      July 17, 2026

      PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद

      July 17, 2026

      शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री

      July 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»रोहित शर्मा का आखिरी वनडे? माता-पिता लंदन पहुंचे, रिपोर्ट सामने आने के बाद से मची खलबली | Sports
    खेल

    रोहित शर्मा का आखिरी वनडे? माता-पिता लंदन पहुंचे, रिपोर्ट सामने आने के बाद से मची खलबली | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    rohit sharma with shivam dube
    रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की खबरें आ रही है.

    नई दिल्ली. इस वक्त क्रिकेट की दुनिया एक खबर के सामने आने से सन्न है. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले हैं. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले उनको लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा के माता-पिता गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा लंदन पहुंच चुके हैं. रविवार को दोनों लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला देखेंगे.

    Crex की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित के माता-पिता विशेष रूप से तीसरा वनडे देखने के लिए लंदन पहुंचे हैं. ऐसे में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि यदि यह रोहित का आखिरी वनडे साबित होता है. इस खास मैच में उनका परिवार भावुक पल का गवाह बन सकता है. ये बात अब तक रिपोर्ट के माध्यम से ही सामने आई है. बीसीसीआई ने अब तक यह आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि यह रोहित शर्मा का आखिरी वनडे मैच होगा.

    rohit sharma retire
    रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की आई खबर

    रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चयन समिति 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अधिक मौके देने की योजना बना रही है. इसी वजह से रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में रोहित शर्मा अब तक बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं. पहले दो मुकाबलों में उनके बल्ले से 11 और 26 रन निकले हैं.

    कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने विराट कोहली (55) और श्रेयस अय्यर (56) के अर्धशतकों की बदौलत 233 रन बनाए थे. जवाब में जो रूट ने नाबाद 99 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को चार विकेट से जीत दिलाई. तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है. लॉर्ड्स में खेले जाने वाले आखिरी मुकाबले से सीरीज के विजेता का फैसला होगा.

    इन्हें भी पढ़ें:

    3 बड़ी वजह, जिसके कारण चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा के लिए बंद किए वर्ल्ड कप टीम के दरवाजे!

    रोहित शर्मा ‘नाखुश’, बीसीसीआई की ‘आखिरी वनडे’ मीटिंग की अंदरूनी बातें आई सामने

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAAP ने सुजानपुर नगर परिषद चुनाव जीता, नीतू मन्हास…
    Next Article जींद-सोनीपत के बीच दौड़ेगी 10 कोचों वाली भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Garry Sobers dies: 6 बॉल पर 6 छक्के मारने वाले महान ऑलराउंडर का जन्मदिन से पहले निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर | Sports

      July 17, 2026

      दिन में 10 बार बात करते हैं विराट कोहली और गौतम गंभीर…अनबन के दावों की किसने निकाली हवा | Sports

      July 17, 2026

      Rohit Sharma out: 3 बड़ी वजह, जिसके कारण चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा के लिए बंद किए वर्ल्ड कप टीम के दरवाजे! | Sports

      July 17, 2026

      Rohit Sharma Wasn’t Happy: रोहित शर्मा ‘नाखुश’, बीसीसीआई की ‘आखिरी वनडे’ मीटिंग की अंदरूनी बातें आई सामने | Sports

      July 17, 2026

      रोहित शर्मा के संन्यास की इन साइड स्टोरी, चयनकर्ताओं ने क्या कहा? हिटमैन की जगह किसे चुना गया | Sports

      July 17, 2026

      Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? चयनकर्ताओं ने किया 2027 वर्ल्ड कप टीम से बाहर, रिपोर्ट में कितनी सच्चाई | Sports

      July 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रिटायरमेंट के बाद PF से जुड़ी यह गलती न करें, बंद हो जाएगा इंट्रेस्ट, होगा नुकसान

      By परवेश चौहानJuly 17, 2026

      EPF Interest after Retirement : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), प्रोविडेंट फंड पर बढ़िया इंट्रेस्ट…

      सीएम मोहन यादव बोले- मध्यप्रदेश में केवल वही रहेगा जो एक शादी करेगा

      July 17, 2026

      जींद-सोनीपत के बीच दौड़ेगी 10 कोचों वाली भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

      July 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.