Close Menu
    What's Hot

    46 की उम्र में बिकिनी में छा गईं ये हसीना, टोंड फिगर देख फैंस बोले—उफ्फ

    May 5, 2026

    ममता ने नहीं दिया इस्तीफा तो कैसे बनेगी BJP सरकार? जानिए नियमों का पूरा खेल

    May 5, 2026

    हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन-सा है? जानिए पूरी जानकारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ममता ने नहीं दिया इस्तीफा तो कैसे बनेगी BJP सरकार? जानिए नियमों का पूरा खेल

      May 5, 2026

      “इस्तीफा नहीं दूंगी!” बंगाल नतीजों पर ममता का बड़ा हमला, बोलीं- हम हारे नहीं, हराए गए

      May 5, 2026

      ईरान के हमले में यूएई में तीन भारतीय घायल, भारत ने जताई नाराजगी

      May 5, 2026

      आंधी-तूफान और बिजली गिरने से यूपी में 23 लोगों की मौत

      May 5, 2026

      अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

      May 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»रुपया पहली बार 92.50 के स्तर से नीचे गया
    दुनिया

    रुपया पहली बार 92.50 के स्तर से नीचे गया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rupee continues to fall : रुपया पहली बार 92.50 के स्तर से नीचे गया
    Rupee continues to fall : रुपया पहली बार 92.50 के स्तर से नीचे गया

    बुधवार को बाजार बंद होने के समय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 92.63 रुपए प्रति डॉलर बंद हुआ

    Rupee continues to fall  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और क्रूड तेल में आ रही लगातार तेजी का सीधा असर भारतीय मुद्रा पर देखने को मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार निचले स्तर पर जा रहा है। बुधवार को भी रुपया कमजोर होते हुए पहली बार 92.50 का महत्वपूर्ण स्तर पार कर गया। दिन का कारोबार समाप्त होने के समय यह डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 92.63 (अस्थायी) पर बंद हुआ। जानकारों ने इस गिरावट के पीछे विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी को भी बताया है। भारतीय पूंजी बाजार से विदेशी निवेशकों ने पिछले कुछ समय में रिकॉर्ड निकासी की है।

    सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट

    राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को चांदी की कीमतों में 6,000 रुपए प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी 1,000 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, यह गिरावट मुनाफावसूली और कमजोर घरेलू धारणा के कारण हुई है। सफेद धातु चांदी 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 2,56,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

    मंगलवार को यह 2,62,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसी तरह, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 0.62 फीसदी गिरकर 1,60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को यह 1,61,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जानकारों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली और भौतिक मांग में कमी के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 0.79 फीसदी बढ़कर 79.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वहीं, सोना 0.32 फीसदी गिरकर 4,989.65 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

    शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी

    वैश्विक बाजारों की तेजी को फायदा भारतीय शेयर बाजार को भी मिल रहा है। इस सप्ताह के लगातार तीन कारोबारी दिनों में भारतीय शेयर बाजार लगातार हरे निशान पर बंद हुआ है। जानकारों ने इस तेजी के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में मजबूती को बताया है।

    एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी 5 प्रतिशत और जापान का निक्केई 225 सूचकांक 2.87 प्रतिशत चढ़ गया। शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में सकारात्मक रुझान देखने को मिला। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन

    आईटी शेयरों में तेजी के कारण घरेलू बाजारों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 633.29 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 929.38 अंक या 1.22 प्रतिशत की तेजी आई और यह 77,000.22 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 196.65 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 23,777.80 पर बंद हुआ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article₹8,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन, Motorola G06 Power की कीमत ने मचाई हलचल
    Next Article संयुक्त किसान मोर्चा का धरना 241 वें दिन भी जारी, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      एक बार फिर शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत

      May 5, 2026

      पश्चिम एशिया हालात जल्द सामान्य होना जरूरी : आईएमएफ

      May 3, 2026

      Business News Update : बैंकिंग प्रणाली को अधिक समावेशी बनाना जरूरी : एम. नागराजू

      May 2, 2026

      भारत की मैक्रोइकोनॉमिक बुनियाद मजबूत : आरबीआई

      May 2, 2026

      विमान ईंधन के दाम 5 प्रतिशत बढ़े

      May 2, 2026

      अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की कीमतें बेकाबू

      May 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      46 की उम्र में बिकिनी में छा गईं ये हसीना, टोंड फिगर देख फैंस बोले—उफ्फ

      By श्वेता चौहानMay 5, 2026

      Urvashi Dholakia News: मशहूर टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया एक बार फिर अपनी शानदार वेकेशन तस्वीरों…

      ममता ने नहीं दिया इस्तीफा तो कैसे बनेगी BJP सरकार? जानिए नियमों का पूरा खेल

      May 5, 2026

      हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन-सा है? जानिए पूरी जानकारी

      May 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.