Close Menu
    What's Hot

    भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

    March 10, 2026

    किसान परिवार की शादी में शामिल होने के लिए सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी

    March 10, 2026

    कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      March 10, 2026

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026

      युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

      March 10, 2026

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026

      चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बंगाल में विरोध, गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए

      March 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»एसआईआर पर संसद में फिर संग्राम, सरकार चर्चा के लिए तैयार
    Breaking News

    एसआईआर पर संसद में फिर संग्राम, सरकार चर्चा के लिए तैयार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Parliament Updates
    Parliament Updates: एसआईआर पर संसद में फिर संग्राम, सरकार चर्चा के लिए तैयार

    Uproar In Parliament, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी दोनों सदनों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हंगामा जारी रहा। बता दें कि देश के 12 राज्यों में चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर की प्रक्रिया जारी है और इंडिया ब्लॉक सहित विपक्षी पार्टियों के सदस्य पर संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़े हैं। सोमवार को सत्र के पहले दिन भी इसी मसले पर विपक्ष के हंगामे के चलते कामकाज नहीं हो सका।

    मकर द्वार के पास विरोध प्रदर्शन किया

    मंगलवार सुबह भी संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ‘इंडिया’ ब्लॉक के सदस्यों व अन्य विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार के पास एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में एसआईआर पर हंगामा हुआ। सांसद नारेबाजी करते हुए वेल तक आ गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को स्थिति को देखते हुए सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने विपक्षी सदस्यों से शोर-शराबा न करने की अपील की।

    हंगामे के बीच मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा, लोग मर रहे हैं और इसके बावजूद एसआईआर काम निरंतर जारी है। उन्होंने कहा, लोकतंत्र की रक्षा के लिए एसआईआर को लेकर संसद में तत्काल चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, देश, लोकतंत्र व जनता के हित में, मैं चाहता हूं कि इस पर अभी चर्चा हो।

    विपक्ष समयसीमा तय नहीं कर सकता : रिजिजू

    इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, हम चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष इसके लिए समयसीमा तय नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, हम इसे लेकर विपक्षी दलों के नेताओं से चर्चा करेंगे। रिजिजू ने यह भी कहा कि विपक्ष बिहार में विधानसभा चुनावों में मिल करारी हार का गुस्सा संसद में निकाल रहा है। उन्होंने कहा, देश में कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, पर आप एक मुद्दे के लिए अन्य को कमतर नहीं आंक सकते। सभी मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। संसदीय लोकतंत्र में हमें हर मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए।

    विपक्ष पहले सलाह मशविरा तो करे 

    रिजिजू ने कहा, सरकार भी चर्चा के लिए तैयार हैं, पर आप पहले सलाह मशविरा तो करें। इसके बजाय आप तो समयसीमा तय कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सरकार को इसी समय बताना चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा, यह ठीक नहीं है। विपक्ष पर उन्होंने कहा, आप चुनाव जीत नहीं पा रहे हैं, लोगों को आप पर भरोसा नहीं है और अपना गुस्सा आप लोग संसद में निकाल रहे हैं जो अनुचित है। मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की कि स्थगन प्रस्ताव देने वाले सांसदों के नाम भी नहीं पढ़े जा रहे हैं और प्रस्ताव को खारिज कर दिया जा रहा है। उन्होंने सभापति के विपक्ष की तरफ न देखने पर भी आपत्ति जताई। जिस पर सभापति ने कहा कि जब सदन आॅर्डर में ही नहीं है तो वे सभी की बात कैसे सुन सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Parliament Winter Session Day 2: विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में इस रेलवे स्टेशन को बनाया जाएगा सुपर हाईटेक, मिलेगी एयरपोर्ट जैसी लग्जरी सुविधाएं
    Next Article PRTC पनबस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मांगों पर…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      March 10, 2026

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026

      युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

      March 10, 2026

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026

      चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बंगाल में विरोध, गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए

      March 9, 2026

      अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      By अंकित कुमारMarch 10, 2026

      West Asia Tension: भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया…

      किसान परिवार की शादी में शामिल होने के लिए सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी

      March 10, 2026

      कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

      March 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.