Close Menu
    What's Hot

    कौन है ये ग्लैमरस कश्मीरी गर्ल? अर्शदीप संग अफेयर की चर्चा, रणवीर संग दिख चुकी है स्क्रीन पर

    April 8, 2026

    सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत

    April 8, 2026

    देश के इन राज्यों में कल बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, देखें पूर्वानुमान

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत

      April 8, 2026

      पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

      April 8, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग आमने-सामने

      April 8, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: धर्म में अंधविश्वास क्या है, इसका फैसला करने का हमें अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      April 8, 2026

      Monsoon-2026: मानसून की बारिश इस बार सामान्य से 6 प्रतिशत कम रह सकती है : स्काईमेट वेदर

      April 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत
    Breaking News

    सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana Breaking
    Haryana Breaking: सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत

    Haryana Breaking, (द भारत ख़बर), चंडीगढ़: हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को जमानत मिल गई है। देशद्रोह के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल 11 साल से अधिक समय से हिसार केंद्रीय कारागार में बंद हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली है। रामपाल 11 वर्ष चार माह और 20 दिन से हिसार सेंट्रल जेल  बंद है।

    19 नवंबर 2014 को आश्रम से गिरफ्तार किया गया

    रामपाल के खिलाफ कई केस दर्ज थे और उनमें से वह अधिकतर में बरी हो चुका है। 19 नवंबर 2014 को सतलोक आश्रम से रामपाल को गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने उसे अदालत की अवमानना के एक केस में पेश होने का आदेश दिया था, पर वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद जब पुलिस उसे अरेस्ट करने पहुंची, तो समर्थकों से झड़प हो गई और दौरान एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई। अन्य मृतकों में 5 महिलाएं थीं। मारा गया बच्चा डेढ़ साल का था। रामपाल पर इसी को लेकर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

    करौंथा आश्रम में भी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई थी 

    रोहतक के करौंथा आश्रम में रामपाल के समर्थकों व आर्य समाजियों के बीच भी संघर्ष हुआ था। 12 जुलाई 2006 के इस संघर्ष में एक युवक की हत्या हो गई थी। इस मामले की 14 जुलाई 2014 को रोहतक कोर्ट में हिसार कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई निर्धारित की गई थी। उसी दिन रामपाल के समर्थकों पर हिसार कोर्ट परिसर में उपद्रव करने का आरोप लगा। वहां वकीलों से मारपीट की गई और इसके अलावा कोर्ट में तोड़फोड़ की गई।

    बता दें कि रोहतक बार एसोसिएशन ने रामपाल के खिलाफ हाईकोर्ट में अदालत की अवमानना को लेकर याचिका दायर की। रामपाल इस मामले में दो बार पेश नहीं हुआ। इसके बाद 10 नवंबर 2014 व 17 नवंबर 2014 को उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए। 17 नवंबर को भी गिरफ्तारी न होने पर उच्च न्यायालय ने पुलिस को 20 नवंबर तक का समय दिया। इसके बाद 18 नवंबर को पुलिस जब रामपाल को गिरफ्तार सतलोक आश्रम पहुंची, तो उसके हजारों समर्थकों ने आश्रम के अंदर व बाहर घेरा बनाकर पुलिस को अंदर जाने से रोक दिया।

    इस वजह से कई दिन तक वहां तनावपूर्ण स्थिति रही। इस दौरान कई जगह झड़पें भी हुईं, जिसके कारण पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। आंसू गैस छोड़नी पड़ी। इस बीच आश्रम के अंदर पांच महिलाओं व एक बच्चे की मौत की सूचना मिली और इससे मामला और गंभीर हो गया। आखिरकार 19 नवंबर 2014 को पुलिस ने रामपाल को आश्रम से अपनी गिरफ्त में ले लिया और इसके बाद जेल भेज दिया। हिसार कोर्ट ने 2018 में आश्रम में हुई मौतों के मामले में रामपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

    ये भी पढ़ें : Haryana Congress: मनरेगा में बीजेपी सरकार के बदलावों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के इन राज्यों में कल बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, देखें पूर्वानुमान
    Next Article कौन है ये ग्लैमरस कश्मीरी गर्ल? अर्शदीप संग अफेयर की चर्चा, रणवीर संग दिख चुकी है स्क्रीन पर
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

      April 8, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग आमने-सामने

      April 8, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: धर्म में अंधविश्वास क्या है, इसका फैसला करने का हमें अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      April 8, 2026

      Monsoon-2026: मानसून की बारिश इस बार सामान्य से 6 प्रतिशत कम रह सकती है : स्काईमेट वेदर

      April 8, 2026

      बारिश, ओलावृष्टि से गिरा पारा

      April 8, 2026

      अमेरिका-ईरान ने की सीजफायर की घोषणा

      April 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कौन है ये ग्लैमरस कश्मीरी गर्ल? अर्शदीप संग अफेयर की चर्चा, रणवीर संग दिख चुकी है स्क्रीन पर

      By श्वेता चौहानApril 8, 2026

      Arshdeep singh Rumored Girlfriend: कौन है ये ग्लैमरस कश्मीरी गर्ल? अर्शदीप संग अफेयर की चर्चा,…

      सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत

      April 8, 2026

      देश के इन राज्यों में कल बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, देखें पूर्वानुमान

      April 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.