मैनचेस्टर में चार जुलाई को खेला जाएगा मुकाबला, भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा मैच
India V/S England 2nd T20, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला शनिवार 4 जुलाई को होगा। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। तीसरा और चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा।
बारिश के कारण पहला मैच करना पड़ा रद्द
इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था। चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर भारतीय टीम ने पहले बैटिंग की। अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से स्कोर 189 रन पहुंच गया। भारत की पारी खत्म होते ही बारिश तेज हो गई। यह नहीं रुकी और इसकी वजह से मैच को अंत में बेनतीजा घोषित करना पड़ा।

