- चेस्ट फिजीशियन की देखरेख में हैं सोनिया गांधी
- दिसंबर 2025 में 79 साल की हो गईं सोनिया
Sonia Gandhi Health Updates, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी फिर बीमार हो गई हैं। उन्हें देश की राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें सोमवार शाम को हास्पिटल में दाखिल करवाया गया और फिलहाल वह एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में हैं।
यह भी पढ़ें : Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष की हालत स्थिर, सेहत में सुधार
सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या : अस्पताल
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि सोनिया की हालत स्थिर है और वे ठीक हैं, और फिलहाल चेस्ट फिजीशियन की देखरेख में हैं। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है और वे नियमित रूप से चेक-अप के लिए अस्पताल आती रहती हैं। खासकर शहर में ज़्यादा वायु प्रदूषण के समय सोनिया गांधी चेक-अप के लिए अस्पताल आती रहती हैं। अब भी वह इसीलिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं। सोनिया गांधी दिसंबर 2025 में 79 साल की हो गईं।
हाल के सालों में कई बार अस्पताल में हुआ चुकी हैं भर्ती
हाल के सालों में सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कुछ महीने पहले, उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी में उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान वे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ की देखरेख में थीं। इससे पहले 19 जून को, सोनिया को पेट की बीमारी के इलाज के बाद सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 79 साल की वरिष्ठ नेता को पेट के इन्फेक्शन से जुड़ी शिकायतों के बाद 15 जून को भर्ती कराया गया था। पिछले चार दिनों से गांधी कड़ी मेडिकल निगरानी में थीं।
जून में हिमाचल दौरे के दौरान हुई थी मामूली स्वास्थ्य समस्या
कांग्रेस नेता 7 जून को भी हिमाचल प्रदेश के शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल गई थीं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान के अनुसार, उन्हें कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण रूटीन स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया था। सितंबर 2022 में, v गांधी एक टल चुके मेडिकल चेक-अप के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका गईं। यह यात्रा कोविड-19 महामारी के कारण टाल दी गई थी। उस यात्रा के दौरान उनके साथ उनके बेटे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी थे।
यह भी पढ़ें : Sonia Gandhi सर गंगा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, छुट्टी की तारीख अभी तय नहीं

