Close Menu
    What's Hot

    वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, पवन सिंह पर कसा गहरा तंज

    January 23, 2026

    संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

    January 23, 2026

    वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026

      जाकि रहि भावना जैसी, प्रभु मूरत देखहिं तिन तैसी

      January 23, 2026

      पीएम आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

      January 23, 2026

      प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दी चेतावनी, कहा- क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?

      January 22, 2026

      Supreme Court: प्रक्रिया पारदर्शी हो, चुनाव आयोग मनमानी नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, January 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब सरकार ने 467.49 लाख रुपये खर्च किए
    पंजाब

    पंजाब सरकार ने 467.49 लाख रुपये खर्च किए

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Punjab News : पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए ठोस और प्रभावी कदमों के परिणाम आज ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा कुल 467.49 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में नशों के विरुद्ध जन-जागरूकता पैदा करने, लोगों को संवेदनशील बनाने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आपसी समन्वय से व्यापक योजना के तहत कई प्रभावशाली कार्यक्रम लागू किए गए हैं। विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और अध्यापकों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने के लिए स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम तैयार कर लागू किए गए हैं, जिनके लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत 107.22 लाख रुपये, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों हेतु 202.99 लाख रुपये, जबकि सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में जागरूकता शिविरों की श्रृंखला आयोजित करने के लिए 109.12 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि नशों की सबसे बड़ी मार राज्य के युवाओं और उनके परिवारों पर पड़ती है। कई माताएं अपने बेटों के भविष्य के लिए प्रतिदिन प्रार्थना करती हैं, कई बच्चे अपने पिता की आंखों में से आशा को समाप्त होते हुए देखते हैं और कई घरों की खुशियां नशों की भेंट चढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार इस पीड़ा को गहराई से समझती है और नशा मुक्त पंजाब की लड़ाई को केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि मानवीय, संवेदनशील और सामाजिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रही है।

    कैबिनेट मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नशों को जड़ से समाप्त करना ही नहीं है, बल्कि प्रत्येक युवा को पुनः सपने देखने का साहस देना, प्रत्येक मां के आंसू पोंछना और हर परिवार में खुशहाली वापस लाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का दृढ़ संकल्प है कि पंजाब का प्रत्येक युवा नशों से दूर रहकर प्रगति, आत्मगौरव और सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए आगे बढ़े।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMasterChef India 9 की धांसू वापसी! जानिए कौन हैं जज, क्या है थीम और किस टाइम आएगा शो
    Next Article वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      अब हर परिवार को प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा

      January 23, 2026

      महिला टेनिस प्रतियोगिता : एमडीयू ने पंजाब यूनिवर्सिटी को हराकर खिताब जीता

      January 23, 2026

      भेदभाव बंद करे केंद्र सरकार, पंजाब को तुरंत दे उसके अधिकार: हरचंद सिंह बरसट

      January 21, 2026

      सीएम भगवंत सिंह मान बोले- कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने आपसी मिलीभगत से पंजाब को लूटा

      January 20, 2026

      मान सरकार हर घर को देगी मुफ्त

      January 20, 2026

      सांसद मलविंदर ने पीएम से सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की

      January 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, पवन सिंह पर कसा गहरा तंज

      By श्वेता चौहानJanuary 23, 2026

      Pawan Singh Wife Jyoti Singh Post: वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट,…

      संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

      January 23, 2026

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.