Close Menu
    What's Hot

    Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सबसे सस्ता, Amazon की इस डील ने उड़ा दिए होश

    July 7, 2026

    तीसरे टी20 में टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा! ट्रेंट ब्रिज की पिच और प्लेइंग XI पर बड़ा अपडेट

    July 7, 2026

    एक्शन और बोल्डनेस से छाई एल्फा की ‘दुर्गा’

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमरनाथ गुफा का शिवलिंग लगभग पिघल चुका

      July 7, 2026

      जयपुर में फुटपाथ पर बैठे एक परिवार के 5 लोगों को ट्रॉले ने कूचला, 4 की मौत

      July 7, 2026

      गुजरात हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट का फैसला रखा बरकरार

      July 7, 2026

      भारत-इंडोनेशिया के बीच आज ब्रह्मोस सौदा संभव

      July 7, 2026

      DDA के ‘हरित दिल्ली अभियान’ की शुरुआत, सतपुला पार्क में लगाए जाएंगे 5,400 पौधे

      July 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमरनाथ गुफा का शिवलिंग लगभग पिघल चुका
    Breaking News

    अमरनाथ गुफा का शिवलिंग लगभग पिघल चुका

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Amarnath Yatra 2026: यात्रा में अब भी लाखों श्रद्धालुओं का दर्शन बाकी।
    Amarnath Yatra 2026: यात्रा में अब भी लाखों श्रद्धालुओं का दर्शन बाकी।

    3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का दर्शन करना बाकी
    Amarnath Yatra 2026, (द भारत ख़बर), पहलगाम/बालटाल: अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग लगभग पूरी तरह पिघल चुका है। हालांकि, यात्रा के सिर्फ पांच दिन ही बीते हैं। 57 दिन चलने वाली इस यात्रा की शुरूआत 3 जुलाई को हुई थी। चार दिनों में करीब 86 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में मत्था टेकने का मौका पाया।

    मंगलवार को यात्रा के पांचवे दिन यह संख्या 1 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस साल यात्रा के लिए 4 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिससे यह स्पष्ट है कि अभी भी 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का दर्शन करना बाकी है।

    इससे पहले, 23 मई को सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा जारी की गई पहली तस्वीर में शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट का था। वहीं, 29 जून को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा की गई प्रथम पूजा के दिन भी हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा थी, वहीं, 3 जुलाई की तस्वीर में 4 फीट दिखाई दे रही थी और इसकी चौड़ाई भी कम हो गई थी। सोमवार को एक फीट के बाबा बर्फानी की फोटो सामने आई।

    बर्फानी की अनोखी विशेषता

    बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग किसी मानव निर्मित बर्फ के ब्लॉक से नहीं, बल्कि यह एक प्राकृतिक आइस स्टैलेग्माइट है। चूना-पत्थर की गुफाओं में खनिज जमा होकर स्टैलेग्माइट बनते हैं, उसी तरह अमरनाथ गुफा में छत से टपकने वाला पानी जमकर बर्फ का शिवलिंग बनाता है।

    इस प्रक्रिया के कारण हर साल शिवलिंग का आकार और चौड़ाई बदलती रहती है। लेकिन हाल ही में गुफा के भीतर बढ़ती मानवीय और प्राकृतिक गतिविधियों के कारण इसका आकार तेजी से घट रहा है।

    ये भी पढ़ें: डब्ल्यूएमओ की चेतावनी, दुनिया के कई हिस्सों में हीटवेव, सूखा और भारी बारिश का खतरा बढ़ेगा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के खिलाड़ियों को सीएम सैनी ने दी बड़ी सौगात, खेल संस्कृति को मजबूत करने का भी लिया संकल्प
    Next Article एक्शन और बोल्डनेस से छाई एल्फा की ‘दुर्गा’
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      जयपुर में फुटपाथ पर बैठे एक परिवार के 5 लोगों को ट्रॉले ने कूचला, 4 की मौत

      July 7, 2026

      गुजरात हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट का फैसला रखा बरकरार

      July 7, 2026

      भारत-इंडोनेशिया के बीच आज ब्रह्मोस सौदा संभव

      July 7, 2026

      DDA के ‘हरित दिल्ली अभियान’ की शुरुआत, सतपुला पार्क में लगाए जाएंगे 5,400 पौधे

      July 7, 2026

      LPG सिलेंडर के लेटेस्ट रेट जारी, जानिए आपके शहर में आज कितनी है कीमत

      July 7, 2026

      बुलेट ट्रेन का हब बनेगी दिल्ली, वाराणसी, अमृतसर और अहमदाबाद समेत शुरू होंगे 4 नए रूट

      July 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सबसे सस्ता, Amazon की इस डील ने उड़ा दिए होश

      By परवेश चौहानJuly 7, 2026

      Amazon Prime Day 2026 Deal: Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सबसे सस्ता, Amazon की इस…

      तीसरे टी20 में टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा! ट्रेंट ब्रिज की पिच और प्लेइंग XI पर बड़ा अपडेट

      July 7, 2026

      एक्शन और बोल्डनेस से छाई एल्फा की ‘दुर्गा’

      July 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.