Close Menu
    What's Hot

    श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए सिख विधायक और मंत्री

    June 30, 2026

    ‘मुझे पूरा मार दो…’ धुरंधर फेम आयशा खान ने काला जादू होने का किया चौंकाने वाला दावा

    June 30, 2026

    अब ग्रीस में भी होगा यूपीआई से लेनदेन

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तराखंड-यूपी में जल्द दस्तक देगा दक्षिण पश्चिम मानसून

      June 30, 2026

      यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने नजरबंद किया

      June 30, 2026

      अफगानिस्तान के नागरिकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान : भारत

      June 30, 2026

      अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान

      June 29, 2026

      थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर सीबीएसई का बड़ा फैसला, तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा

      June 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए सिख विधायक और मंत्री
    पंजाब

    श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए सिख विधायक और मंत्री

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पंजाब सरकार ने गहरी श्रद्धा व्यक्त की और सुझावों पर विचार करने का दिया भरोसा
    • श्री अकाल तख्त साहिब का सर्वोच्च सम्मान है, सरकार विचाराधीन मामलों पर गंभीरता से विचार करेगी: कुलतार सिंह संधवां
    • पंजाब सरकार श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा करेगी और सकारात्मक निर्णय लेगी: हरपाल सिंह चीमा

    श्री अमृतसर साहिब : नम्रता और श्रद्धा की भावना के साथ, पंजाब के सिख विधायक और मंत्री सोमवार को अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद नंगे पैर श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सिखों की सर्वोच्च संस्था के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा दोहराई और कहा कि पंजाब सरकार श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा और पवित्रता को पूरी तरह कायम रखते हुए मिले सुझावों पर पूरा विचार करेगी।

    श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने और कैबिनेट मंत्रियों तथा विधायक के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि उन्हें गुरु रामदास जी का आशीर्वाद लेने और आदरणीय जत्थेदार साहिब के साथ सार्थक विचार विमर्श करने का सौभाग्य प्रप्त हुआ। उन्होंने कहा, “मैं खुशकिस्मत था कि मुझे श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने और उससे पहले, जत्थेदार साहिब के बुलावे पर श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होने का मौका मिला। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और विधायक के साथ, हमारी आदरणीय जत्थेदार साहिब के साथ लंबी, एक सार्थक और रचनात्मक चर्चा हुई । मैं अरदास करता हूं कि गुरू साहिब हम सब पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखें।”

    श्री अकाल तख्त साहिब के सर्वोच्च सम्मान पर ज़ोर देते हुए, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा, “श्री अकाल तख्त साहिब एक पवित्र संस्था है जिसका पंजाब के लोगों और पंजाब सरकार के दिलों में बहुत सम्मान है। हम जत्थेदार साहिब, इस संस्था, सिख पंथ और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सर्वोच्च सम्मान करते हैं।”

    उन्होंने कहा कि संस्था की मर्यादा और पवित्रता को ध्यान में रखते हुए, विचार विमर्श की जानकारी सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा, “श्री अकाल तख्त साहिब में जिन मामलों पर चर्चा हुई, उन्हें सरकार के ध्यान में लाया जाएगा ताकि उन पर सही तरीके से विचार किया जा सके। हालांकि, इस पवित्र संस्था की मर्यादा और सम्मान को मुख्य रखते हुए, चर्चा के ब्यौरे में जाना उचित नहीं होगा।”

    इस बीच, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब ने पंजाब सरकार को प्रस्तावित बदलावों और सुझावों पर विचार करने के लिए एक महीने का समय दिया है।

    उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बदलावों और सुझावों को पंजाब विधानसभा के स्पीकर के ज़रिए औपचारिक रूप सांझा किया जाएगा। उन्होंने कहा, “ एक बार जब श्री अकाल तख्त साहिब से प्रस्तावित संशोधन प्राप्त हो जाएंगे, तो सरकार उनका विस्तार से समीक्षा करेगी और सोच-विचार के बाद सही फैसला लेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘मुझे पूरा मार दो…’ धुरंधर फेम आयशा खान ने काला जादू होने का किया चौंकाने वाला दावा
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      7000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी पंजाब

      June 30, 2026

      यूएनओडीसी और पंजाब जेल विभाग ने नशा, एचआईवी और जेलों में कैदियों के स्वास्थ्य पर किया विचार-विमर्श

      June 29, 2026

      मुख्यमंत्री मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

      June 29, 2026

      CM भगवंत मान बोले- हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे

      June 29, 2026

      अकालियों ने बेअदबी की साजिश रचने वाली ताकतों के साथ हाथ मिलाया, अब बेअदबी विरोधी एक्ट का विरोध कर रहे : मुख्यमंत्री

      June 29, 2026

      CM भगवंत मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए

      June 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए सिख विधायक और मंत्री

      By श्वेता चौहानJune 30, 2026

      पंजाब सरकार ने गहरी श्रद्धा व्यक्त की और सुझावों पर विचार करने का दिया भरोसा…

      ‘मुझे पूरा मार दो…’ धुरंधर फेम आयशा खान ने काला जादू होने का किया चौंकाने वाला दावा

      June 30, 2026

      अब ग्रीस में भी होगा यूपीआई से लेनदेन

      June 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.