Close Menu
    What's Hot

    टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

    March 8, 2026

    भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

    March 8, 2026

    केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हराया
    खेल

    दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हराया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    2nd ODI Ind vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हराया
    2nd ODI Ind vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हराया

    49.2 ओवर में बनाए 362 रन, 359 रन का मिला था लक्ष्य

    2nd ODI Ind vs SA (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज एक-एक की बराबरी पर आ गई है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 6 दिसंबर शनिवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इससे पहले बुधवार को रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में भी दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

    भारत की तरफ से सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने तेज शुरुआत तो की लेकिन दोनों बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। इसके बाद भारतीय पारी को विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला और तेजी से रन बनाते हुए दोनों ने अपने-अपने शतक पूरे किए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने लगातार दूसरा अर्द्धशतक लगाते हुए टीम का स्कोर 50 ओवर में 358 रन पर पहुंचा दिया।

    दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा सबसे बड़ा रन चेज किया

    वनडे में दक्षिण अफ्रीका का यह तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले टीम ने 2016 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 372 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया था। उससे पहले टीम ने 2006 में आॅस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 435 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका के नाम अब 350 या उससे ज्यादा रन के तीन सफल रन चेज दर्ज हो गए हैं, जो इस प्रारूप में भारत के साथ सबसे ज्यादा हैं।

    दूसरे मैच में कुल तीन शतक लगे

    इस मुकाबले में भारत के दो और दक्षिण अफ्रीका के एक बल्लेबाज ने शतकीय पारियां खेलीं। मेजबानों की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ (105) और विराट कोहली (102) शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, मेहमानों के लिए एडेन मार्करम (110) ने शानदार सैकड़ा जड़ा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे मुकाबलों में यह तीसरा मौका है जब तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलीं। कोहली का यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कुल 84वां शतक है। कोहली पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे और अब उन्होंने इस रिकॉर्ड को और मजबूती दी है।

    दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी रही खराब

    359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत झटके के साथ हुई। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा एडेन मार्करम और कप्तान तेम्बा बावुमा ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई, जिसे प्रसिद्ध कृष्णा ने 21वें ओवर में तोड़ा। उन्होंने बावुमा को हर्षित के हाथों कैच कराया। वह 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बावुमा के बाद बल्लेबाजी के लिए आए मैथ्यू ब्रिट्जके ने मार्करम का बखूबी साथ दिया और तीसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी निभाई। हर्षित राणा ने मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह 98 गेंदों में 110 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यह मार्करम का वनडे में पांचवां शतक है और बतौर ओपनर पहला सैकड़ा है, जिसके उन्होंने 90 गेंदों में पूरा किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद
    Next Article आज दिल्ली पहुंचेगा यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

      March 8, 2026

      भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

      March 8, 2026

      आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

      March 8, 2026

      साक्षी ने मना लिया ‘गलत’ विकेट का जश्न, MS Dhoni ने हंसते हुए कहा- बैठ जाओ! Video वायरल

      March 6, 2026

      सेमीफइनल में इंग्लैंड को हरा भारत ने किया फाइनल में प्रवेश

      March 5, 2026

      भारत टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

      By परवेश चौहानMarch 8, 2026

      T20 World Cup Final Pitch Report : टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी…

      भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.