नई दिल्ली. आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी के पहले एडिशन की मेजबानी भारत को मिलना तय माना जा रहा है. महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. आईसीसी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक भारत 14 से 28 फरवरी 2027 तक पहली बार ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा. ICC ने बुधवार शाम को छह टीमों के इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को लेकर अहम जानकारी साझा की. इस टूर्नामेंट के सारे मुकाबलो को मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कराया जाएगा.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का लंबे समय से खेला जा रहा है लेकिन इसे महिलाओं के लिए पहली बार आयोजित किया जाएगा. इसकी मेजबानी के लिए आईसीसी ने पहले श्रीलंका को चुना था लेकिन अब इसे भारत में कराने का फैसला लिया गया है. इसके पीछे की वजह है श्रीलंका क्रिकेट में राजनीतिक हस्तक्षेप. ICC की तरफ से जो सुधार करने के लिए श्रीलंका बोर्ड को बताए गए थे वो अब तक जारी है. ऐसे में इस टूर्नामेंट को भारत में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया. महिला चैंपियंस ट्रॉफी के पहले एडिशन की मेजबानी के लिए बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका तीनों की दावेदारी थी. ICC ने भारत को वैकल्पिक मेजबान के तौर पर चुना और 1 सितंबर को ICC बोर्ड ने इस फैसले को मंजूरी दे दी.
A new chapter in women’s cricket is waiting to be written 🤩
The dates and venues for the inaugural Women’s Champions Trophy in 2027 are locked in 🔒https://t.co/QrY2iyDwyU
— ICC (@ICC) September 2, 2026
पहली बार खेले जा रहे इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं. महिला चैंपियंस ट्रॉफी के इस पहले एडिशन को T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेला जाना है. लीग स्टेज में सभी टीमें बाकी टीमों के साथ एक एक मैच खेलने उतरेगी. सारे मुकाबले खत्म होने के बाद अंक तालिका में जो दो टीमें टॉप पर रहेंगी, उनको बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 28 फरवरी पहले महिला चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता का फैसला होगा.

