
पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से रथों के आगे सड़क की सफाई की
Jagannath Rath Yatra, (द भारत ख़बर), पुरी: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान ‘पहांडी’ रस्म के समय भारी भीड़ और उमस के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए, जिसमें 1 श्रद्धालु की मौत हो गई और लगभग 100 से ज्यादा लोग बेहोश व घायल हो गए। तेज बारिश और भीषण उमस के बीच 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु वहां मौजूद थे।
10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद थे
जब भगदड़ मची उस वक्त पुरी में तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद 10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद थे। कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ के चलते रेस्क्यू किया गया। शाम करीब 7.30 बजे भगवान जगन्नाथ का रथ आगे बढ़ सका। कुछ ही मीटर चलने के बाद पहले दिन की यात्रा रोक दी गई। यह कल सुबह दोबारा शुरू होगी और 3km दूर बने गुंडीचा मंदिर तक जाएगी।
इससे पहले पहंडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को रथ पर बैठाया गया।। तेज बारिश के कारण भगवान जगन्नाथ को बिना मुकुट पहनाए ही मंदिर से बाहर लाया गया। इस बार उन्हें झुलाते हुए भी नहीं लाए, बल्कि भगवान का विग्रह धीरे-धीरे रथ पर लाया गया। महाराजा दिव्यसिंह देव ने तीनों रथों पर झाड़ू लगाई। इसके बाद रथों में रस्सी लगाने का काम शुरू हो गया है। थोड़ी में रथयात्रा शुरू होगी।

13,000 पुलिसकर्मी और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 15 कंपनियां तैनात
पुरी में सुरक्षा के कई लेयर वाले इंतजाम किए गए हैं और इस उत्सव के लिए 19 आईपीएस अधिकारियों के साथ लगभग 13,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अहम जगहों पर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 15 कंपनियों को तैनात किया गया है, जिनमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, आरएएफ और नेशनल सिक्योरिटी फोर्स शामिल हैं।
473 एआई-पावर्ड सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी
अधिकारियों ने बताया कि कुल 473 एआई-पावर्ड सीसीटीवी कैमरे, जो ड्रोन-जैमिंग सिस्टम से जुड़े हैं, दो कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटरों के जरिए ग्रैंड रोड और आस-पास के इलाकों पर नजर रख रहे हैं। भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और ओडिशा पुलिस मैरीटाइम स्टेशन की संयुक्त पेट्रोलिंग व्यवस्था भी शुरू की गई है और क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात की गई हैं।
500 से ज्यादा लाइफगार्ड और फायर सर्विस समुद्र तट पर तैनात
अधिकारियों ने आगे बताया कि आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और डूबने की किसी भी संभावित घटना को रोकने के लिए समुद्र तट पर 500 से ज्यादा लाइफगार्ड और फायर सर्विस कर्मियों को तैनात किया गया है।
बंगाल के सीएम ने ‘छेरा पहरा’ रस्म निभाई
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कोलकाता में रथयात्रा की शुरूआत की। उन्होंने पवित्र ‘छेरा पहरा’ रस्म निभाई और भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्म वाली रस्सी खींची।
अहमदाबाद में हाथियों को पैर में जंजीरों से बांधकर लाया गया
अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। इस बार हाथियों को पैर में जंजीरों से बांधकर लाया गया और खड़िया पोल पर आते ही लोगों को सड़क से हटा दिया गया।
पिछले साल रथ यात्रा के दौरान 3 हाथी बेकाबू हो गए थे। जामालपुर जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से रास्ता साफ करके यात्रा को रवाना किया।
ये भी पढ़ें: क्यों रूठ जाती हैं भगवान जगन्नाथ से देवी लक्ष्मी? जानिए ‘मानभंजन’ लीला की कहानी
