PM Modi On National Startup Day, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आज ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ है और केंद्र सरकार की इस पहल को शुरू हुए आज दशक हो गया। इस उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, पिछले एक दशक में स्टार्टअप इंडिया पहल एक बड़ी क्रांति बन गई है और इससे भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा है।
परिस्थितियों को चुनौती देते हुए लॉन्च किया स्टार्टअप
प्रधानमंत्री ने कहा, याद कीजिए, 10 साल पहले हालात कैसे थे। उन्होंने कहा, एक दशक पहले व्यक्तिगत प्रयासों और इनोवेशन के लिए कोई गुंजाइश नहीं थी। हमने उन परिस्थितियों को चुनौती दी और स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया। पीएम ने कहा, हमने युवाओं को खुला आसमान दिया और आज नतीजा हमारे सामने है।
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम
प्रधानमंत्री ने कहा, केवल 10 वर्ष में, स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है। उन्होंने कहा, भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। पीएम ने स्टार्टअप इंडिया पहल के 10 साल पूरे होने पर युवा इनोवेटर्स की तारीफ की और इस सफर को हजारों सपनों के सच होने का जश्न बताया।
पहल अनगिनत सपनों के सच होने का सफर
प्रधानमंत्री ने कहा, मैं देश के सभी युवा इनोवेटर्स की बहुत तारीफ करता हूं। उन्होंने कहा, आज हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और यह 10 साल का सफर केवल एक सरकारी पहल की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह आप जैसे हजारों और लाखों सपनों का सफर है। यह अनगिनत सपनों के सच होने का सफर है।
महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर जोर
्रपीएम मोदी ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया और बताया कि मान्यता प्राप्त लगभग आधे स्टार्टअप में कम से कम एक महिला लीडर है और महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप फंडिंग में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा, फिलहाल, भारत में 45 प्रतिशत से ज्यादा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में कम से कम एक महिला डायरेक्टर या पार्टनर है।
देश की क्षमता को बढ़ा रही बढ़ती समावेशिता
प्रधानमंत्री ने बताया कि महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप फंडिंग के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप सेक्टर में यह बढ़ती समावेशिता देश की क्षमता को बढ़ा रही है। भारत आज अपना भविष्य चल रही स्टार्टअप क्रांति में देखता है।
यह है स्टार्टअप इंडिया का उद्देश्य
बता दें कि स्टार्टअप इंडिया को 16 जनवरी, 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य इनोवेशन को बढ़ावा देना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और निवेश-संचालित विकास को सक्षम बनाना था, ताकि भारत को नौकरी मांगने वालों के बजाय नौकरी देने वालों का देश बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें : PM Modi Today News: प्रधानमंत्री ने किया 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

