Close Menu
    What's Hot

    आज से शुरू होगा टी20 का रोमांच

    February 7, 2026

    Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

    February 7, 2026

    हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

    February 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

      February 7, 2026

      पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

      February 7, 2026

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार
    दुनिया

    आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार
    Share Market Update : आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार

    गिरावट के बाद की वापसी, अंत में हरे निशान पर हुई साप्ताहिक क्लोजिंग

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : शुक्रवार को आरबीआई द्वारा लिए गए फैसलों के बाद भारतीय शेयर बाजार संभला और कई सप्ताह बाद अंत में शुक्रवार के दिन यह हरे निशान पर बंद हुआ। ज्ञात रहे कि पूरा दिन शेयर बाजार में उठापटक का दौर चलता रहा। लेकिन अंतिम समय में हुई खरीदारी की बदौलत, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 266.47 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 83,580.40 पर बंद हुआ।

    दिन के निचले स्तर 82,925.35 से यह सूचकांक कारोबार के अंत तक 655.05 अंक चढ़ गया। अस्थिर सत्र में 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 50.90 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 25,693.70 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 36 पैसे गिरकर 90.70 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

    आरबीआई के यह फैसले रहे निर्णायक

    आरबीआई ने उम्मीद के मुताबिक बेंचमार्क ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा। साथ ही रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए वित्तपोषण का दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। केंद्रीय बैंक ने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स को बैंकों से कर्ज देने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है, हालांकि इसके लिए कुछ प्रूडेंशियल सेफगार्ड्स लागू होंगे।

    इस कदम का उद्देश्य रियल एस्टेट सेक्टर के लिए फंडिंग पूल को गहरा करना और दीर्घकालिक निवेश को प्रोत्साहन देना है। नीति निर्णय अनुमान के अनुरूप रहने से बाजार में अनिश्चितता घटी, जबकि आरईआईटी को कर्ज सुविधा से संबंधित घोषणा ने रियल एस्टेट और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी को समर्थन दिया।

    सोना और चांदी दूसरे दिन भी लुढ़के

    भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है। दो दिन पहले जहां यह तेजी से ऊपर की तरफ जा रहे थे तो वहीं पिछले दो दिन से लगातार दोनों की कीमतें लुढ़क रहीं हैं। जानकारों का कहना है कि निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के चलते इनके दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं यह भी कहना है कि वैश्विक तनाव में थोड़ी नरमी के संकेतों के चलते भी इनकी कीमत कुछ कम हुई है।

    दिल्ली सर्राफा बाजार में इस तरह रहे दोनों के दाम

    दिल्ली में चांदी की कीमतें 13,000 रुपये तक लुढ़क गईं, जबकि सोने की चमक भी फीकी पड़ी है। 99.9% शुद्धता वाला सोना 3,400 रुपये या 2.12% की गिरावट के साथ 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि पिछले सत्र में इसका भाव 1,60,600 रुपये था। हालांकि, भारतीय बाजार बंद होने दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव और रिकवरी का दौर देखा गया। शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 4.85% की भारी गिरावट आई। यह सफेद धातु 13,000 रुपये टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई। इससे पहले गुरुवार को यह 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

    ये भी पढ़ें : India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देंगे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित
    Next Article हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      तीन दिन तेजी के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के दाम

      February 6, 2026

      शेयर बाजार में जारी जबरदस्त तेजी थमी

      February 6, 2026

      भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटे निर्यातकों को नुकसान

      February 6, 2026

      भारत-अमेरिका बीटीए का पहला चरण तैयार

      February 6, 2026

      आरबीआई ने स्थिर रखी रेपो रेट

      February 6, 2026

      जीसीसी से जल्द एफटीए करेगा भारत

      February 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आज से शुरू होगा टी20 का रोमांच

      By परवेश चौहानFebruary 7, 2026

      T20 World Cup Live : आज से शुरू होगा टी20 का रोमांच विश्व कप का…

      Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

      February 7, 2026

      हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

      February 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.