अन्नाद्रमुक ने कहा- टीवीके की रैलियों में शामिल होना है तो ताबूत लेकर जाएं
Actor Vijay, (द भारत ख़बर), चेन्नई: तमिलनाडु के सलेम में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) चीफ विजय की रैली में शुक्रवार को 37 साल के एक समर्थक की हीटस्ट्रोक के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र का रहने वाला सूरज टीवीके चीफ विजय से मिलने गया था। वह रैली के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद गिर पड़ा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सूरज की मौत हो गई। वह कई सालों से सलेम में रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि सूरज की कुछ समय पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। इससे पहले पिछले साल 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ मची थी। रैली में आई भीड़ अचानक बेकाबू हो गई थी जिसमे कुल 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।
अन्नद्रमुक ने कसा तंज

इस घटना पर विपक्षी पार्टी अन्नद्रमुक ने तंज कसा। प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा, ऐसा लगता है कि विजय की रैली में शामिल होना है तो लोगों को ताबूत साथ ले जाना चाहिए। कोवई सत्यन ने घाना के मशहूर डांसिंग पेलबियरर्स का वीडियो शेयर किया, जो ताबूत उठाकर खास अंदाज में नाचने के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें : Parliament Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिया भाषण, बजट व भारत-यूएस ट्रेड डील की आलोचना की

