Close Menu
    What's Hot

    AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन

    February 20, 2026

    विश्व कप में जिम्बाब्वे का दूसरा उलटफेर

    February 20, 2026

    किसके साथ चल रहा है Govinda का अफेयर? भतीजे Vinay Anand का बड़ा खुलासा

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

      February 20, 2026

      अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा

      February 19, 2026

      गगनयान मिशन के ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन टेस्ट सफल

      February 19, 2026

      दिल्ली-कर्नाटक सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों एसआईआर की घोषणा

      February 19, 2026

      बीजापुर जिले में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, सीआरपीएफ महानिदेशक बोले जल्द नक्सलवाद मुक्त होगा देश

      February 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें
    Breaking News

    फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Freebies Vs Supreme Court: फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें
    Freebies Vs Supreme Court: फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

    मुफ्त बिजली-पानी देने से काम करने की आदत ही खत्म हो जाएगी
    Freebies Vs Supreme Court, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फ्रीबीज कल्चर (मुफ्त की रेवड़ियां) पर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा, अगर सरकार लोगों को सुबह से शाम तक फ्री खाना, गैस और बिजली देती रहेगी तो लोग काम क्यों करेंगे। ऐसे तो काम करने की आदत खत्म हो जाएगी। सरकार को रोजगार देने पर फोकस करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि गरीबों की मदद करना समझ में आता है, लेकिन बिना फर्क किए सबको मुफ्त सुविधा देना सही नहीं है।

    सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉपोर्रेशन लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई करते हुए की। इसमें कंज्यूमर्स की फाइनेंशियल हालत की परवाह किए बिना सभी को फ्री बिजली देने का प्रस्ताव था। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि देश के ज्यादातर राज्य राजस्व घाटे में हैं और फिर भी वे विकास को नजरअंदाज करते हुए मुफ्त की घोषणाएं कर रहे हैं।

    लोगों के लिए रोजगार के रास्ते बनाने चाहिए

    सीजेआई ने कहा, आपको लोगों के लिए रोजगार के रास्ते बनाने चाहिए, ताकि वे कमा सकें और अपनी इज्जत और आत्म सम्मान बनाए रख सकें। जब उन्हें एक ही जगह से सबकुछ मुफ्त मिल जाएगा तो लोग काम क्यों करेंगे। क्या हम ऐसा ही देश बनाना चाहते हैं?

    देश के डेवलपमेंट में रुकावट आएगी

    अचानक चुनाव के आस-पास स्कीम क्यों अनाउंस की जाती हैं? अब समय आ गया है कि सभी पॉलिटिकल पार्टियां, नेता फिर से सोचें। अगर हम इस तरह से उदारता दिखाते रहे तो हम देश के डेवलपमेंट में रुकावट डालेंगे। एक बैलेंस होना चाहिए। ऐसा कब तक चलेगा?

    मुफ्त सुविधा देना क्या तुष्टीकरण की नीति नहीं है

    हम भारत में कैसी संस्कृति विकसित कर रहे हैं? यह समझ में आता है कि कल्याणकारी योजना के तहत आप उन लोगों को राहत दें, जो बिजली का बिल नहीं चुका सकते। जो लोग भुगतान करने में सक्षम हैं और जो नहीं हैं, उनके बीच कोई फर्क किए बिना मुफ्त सुविधा देना क्या तुष्टीकरण की नीति नहीं है?

    यह है पूरा मामला

    सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। कंपनी ने 2024 के विद्युत संशोधन नियमों के नियम 23 को चुनौती दी है। इसमें उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना सभी को मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव है।

    राज्य सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को हर दो-महीने में लगभग 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देती है, बिना किसी शर्त के यानी उपभोक्ता चाहे कितना भी खर्च करे, पहली 100 यूनिट के लिए बिल नहीं देना होता। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने यह भी पूछा कि बिजली दरों की घोषणा के बाद तमिलनाडु की कंपनी ने अचानक मुफ्त बिजली देने का फैसला क्यों किया।

    ये भी पढ़ें : AI Impact Summit: कई क्षेत्रों में नए दौर की शुरुआत कर सकता है एआई : मुकेश अंबानी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी : अंबानी
    Next Article किसके साथ चल रहा है Govinda का अफेयर? भतीजे Vinay Anand का बड़ा खुलासा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा

      February 19, 2026

      गगनयान मिशन के ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन टेस्ट सफल

      February 19, 2026

      दिल्ली-कर्नाटक सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों एसआईआर की घोषणा

      February 19, 2026

      बीजापुर जिले में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, सीआरपीएफ महानिदेशक बोले जल्द नक्सलवाद मुक्त होगा देश

      February 19, 2026

      एआई पर न हो कुछ अरबपतियों का कंट्रोल, मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते एआई का भविष्य तय

      February 19, 2026

      AI Summit 2026: टेक्नोलॉजी को इंसानियत से जोड़ने वाले लोग बनाएंगे एआई का भविष्य : इमैनुएल मैक्रो

      February 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन

      By परवेश चौहानFebruary 20, 2026

      AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन इंडिया…

      विश्व कप में जिम्बाब्वे का दूसरा उलटफेर

      February 20, 2026

      किसके साथ चल रहा है Govinda का अफेयर? भतीजे Vinay Anand का बड़ा खुलासा

      February 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.