Close Menu
    What's Hot

    आईएमएफ की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा

    February 21, 2026

    विश्व कप में कल से शुरू होगी सूर्यकुमार की नई चुनौती

    February 21, 2026

    हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले दौर में ले जा रहे : गोर

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले दौर में ले जा रहे : गोर

      February 21, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को दिया झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी

      February 21, 2026

      पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के लिए न्यायिक अधिकारी तैनात करें कलकत्ता हाईकोर्ट: एससी

      February 20, 2026

      Amit Shah: कांग्रेस ने सीमाएं खुली छोड़ीं, घुसपैठ बढ़ी: अमित शाह

      February 20, 2026

      Priyanka Gandhi Vs Himanta Sarma: असम के सीएम चुनाव से पहले डर गए है, इसलिए आरोप लगा रहे: प्रियंका गांधी

      February 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»विश्व कप में कल से शुरू होगी सूर्यकुमार की नई चुनौती
    खेल

    विश्व कप में कल से शुरू होगी सूर्यकुमार की नई चुनौती

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Surya kumar Yadav : विश्व कप में कल से शुरू होगी सूर्यकुमार की नई चुनौती
    Surya kumar Yadav : विश्व कप में कल से शुरू होगी सूर्यकुमार की नई चुनौती

    गेंदबाज तो चटका रहे विकेट, बल्लेबाजी में निरंतरता जारी, गु्रप स्टेज पर अविजित रही टीम पर असली परीक्षा अब

    Surya kumar Yadav (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टी20 विश्वकप 2026 में आज से सुपर आठ के मैच शुरू हो रहे हैं। हालांकि भारत के लिए सुपर आठ की चुनौती कल से शुरू होगी। भारत सुपर आठ का अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। दक्षिण अफ्रीका भी ग्रुप स्टेज में अविजित रहते हुए सुपर आठ में पहुंची है। इसलिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की असली परीक्षा कल से शुरू होगी। इस टूर्नामेंट में फिलहाल टीम का प्रदर्शन औसत रहा है। यहां पर गेंदबाज सही प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन बल्लेबाजी में निरंतरता जरूरी है।

    टीम के खाते में लगातार 12 जीत का रिकॉर्ड

    भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अविजित है और वह विश्व कप में लगातार 12 जीत का नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। हालांकि गु्रप स्टेज मैचों में भारत की टीम के लिए बल्लेबाजों का पूरी तरह लय में न आना चिंता का विषय है। लेकिन राहत की बात यह है कि भारतीय टीम के दोनों आॅलराउंडर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। ये दोनों न केवल रन बना रहे हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर टीम के लिए विकेट भी निकाल रहे हैं। खासकर शिवम दुबे का लय में लौटना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। गु्रप स्टेज के अंतिम मैच में नीदरलैंड के खिलाफ शिवम दुबे के आॅलराउंड प्रदर्शन से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा बल्कि टीम ने भी राहत की सांस ली होगी।

    सलामी जोड़ी का फ्लॉप होना चिंता का विषय

    इस विश्व कप में भारत के लिए अभी तक जो सबसे बड़ी समस्या रही है वह है सलामी बल्लेबाजों द्वारा टीम को ठोस शुरुआत न दे पाना। अभी तक खेले गए चारों मैच में टीम को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल पाई है। चार में से तीन मैच में अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो चुके हैं। हालांकि तीसरे नंबर पर आकर तिलक वर्मा ने टीम को हर मैच में संभाल लिया लेकिन अच्छी शुरुआत न मिलने का परिणाम भारतीय टीम के स्कोर पर चारों मैच में जरूर दिखाई दिया। सुपर आठ में टीम प्रबंधन इसमें कुछ परिवर्तन जरूर कर सकता है।

    इस तरह रहेगा सुपर आठ का सफर

    विश्व कप अब अपने सही मंच पर पहुंच चुका है। आज से सुपर आठ के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। अब हर मुकाबला मजबूत टीमों के बीच होगा। भारत अपने आगे के अभियान की शुरुआत कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगा। ज्ञात रहे कि पिछले विश्व कप में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ही विश्व विजेता बना था। वहीं भारत का दूसरा मैच जिम्बाब्वे से होगा जो इस विश्व कप में आॅस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हरा चुकी है और अंतिम मैच वेस्ट इंडीज के साथ होगा जो फिलहाल शानदार फार्म में है।

    Previous articleShivam Dube : सुपर-8 के मैचों में शिवम दुबे की भूमिका अहम

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले दौर में ले जा रहे : गोर
    Next Article आईएमएफ की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      विश्व कप में जिम्बाब्वे का दूसरा उलटफेर

      February 20, 2026

      शिवम दुबे का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन

      February 19, 2026

      टी20 विश्व कप में भारत का विजय अभियान जारी

      February 19, 2026

      भारत आज अपने अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड के सामने उतरेगा

      February 18, 2026

      इस तरह होगा सुपर-8 में टीम इंडिया का सफर

      February 18, 2026

      भारत से हार के बाद PCB का बड़ा एक्शन, इन दो खिलाड़ियों को दिखा दिया बाहर का रास्ता!

      February 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आईएमएफ की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा

      By परवेश चौहानFebruary 21, 2026

      Pakistan Economy : आईएमएफ की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे…

      विश्व कप में कल से शुरू होगी सूर्यकुमार की नई चुनौती

      February 21, 2026

      हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले दौर में ले जा रहे : गोर

      February 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.