नग्न अवस्था में मिला शव, बेडशीट पर खून के धब्बे
Software Engineer Death, (द भारत ख़बर), मसूरी: गुरुग्राम की आईटी कंपनी में काम करने वाली 27 साल की युवती मसूरी-धनोल्टी रोड पर स्थित एक होमस्टे में संदिग्ध हालत में मृत पाई गई है। मृतक युवती की पहचान पी राधा गायत्री के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक- गायत्री रविवार देर रात अपने पति सौम्य श्रीचरण के साथ कियाना होमस्टे टिपरीधर पहुंची थी। बता दें कि युवती का पति भी पुणे में ही एक आईटी कंपनी में काम करता है।
पी. राधा गायत्री मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं। आठ महीने पहले उनकी शादी सौम्या श्रीचरण से हुई थी। कमरे में खून के निशान, शराब की बोतलें और सेक्स पावर की दवाओं के रैपर मिले हैं। सोमवार सुबह पति की सूचना पर मसूरी पुलिस जब कमरे में पहुंची तो महिला का शव फर्श पर पड़ा था।
मसूरी घूमने आया था नवदंपती
मसूरी पुलिस के अनुसार दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड घूमने निकले थे। ऋषिकेश में समय बिताने के बाद 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में ठहरे थे। 15 जून की अल सुबह राधा गायत्री अपने रूम में मृत पड़ी मिली। पति जब उठा तो उसने उसने होमस्टे प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी।
सुबह बेसुध पड़ी मिली राधा गायत्री
पति सौम्या श्रीचरण ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे दोनों सो गए थे। सोमवार सुबह जब वह जागा तो पत्नी फर्श पर बेसुध पड़ी मिली। उसकी नाक से खून निकल रहा था और यूरिन भी निकला हुआ था। बेडशीट पर भी खून फैला हुआ था। यह देखकर वह घबरा गया और होटल प्रबंधन को बुला लगाया।
पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य और नमूने कब्जे में लिए
मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। साथ ही आवश्यक साक्ष्य और नमूने कब्जे में लिए गए।
कमरे से मिली शराब की बोतलें
पुलिस जांच में महिला कमरे के फर्श पर नग्न अवस्था में मिली। बेड की चादर पर रक्त फैला हुआ था और कमरे से दो खाली शराब की बोतलें बरामद हुईं। कमरे में अन्य खाने-पीने का सामान भी रखा था। पति ने भी दोनों के रात में शराब पीने की बात बताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
शराब पीने के बाद सेक्स पावर बढ़ाने की दवा ली
सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया है कि 14 जून की रात को इंजीनियर दंपती ने शराब पीने के बाद सेक्स पावर बढ़ाने की दवा भी ली थी। पति ने माना कि रात के समय दोनों ने मिलकर दो बोतल शराब पी थी। उसके बाद सेक्स पावर बढ़ाने की दवा खाई थी। इसके बाद देर रात करीब 3:30 बजे दोनों सोने चले गए थे। सुबह जब पति की नींद खुली, तो कमरे का नजारा देखकर होश उड़ गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के असल कारणों का खुलासा
सीओ मसूरी का कहना है पोस्टमॉर्टम के बिना अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया गया है।
ये भी पढ़ें : NEET Re-Exam: केंद्र सरकार ने टेलीग्राम ऐप पर लगाई अस्थाई रोक

