शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल
West Bengal CM, (द भारत ख़बर), कोलकाता: सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आज कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया। सुवेंदु कल 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, शाह समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे। राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी सीएम के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। दूसरा डिप्टी सीएम दार्जिलिंग से पुरुष विधायक होगा।
गृह मंत्रालय का प्रभार भी सुवेंदु के पास होगा
सुवेंदु के पास गृह मंत्रालय का प्रभार होगा। सुवेंदु ने सीएम ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

