नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. टीम इंडिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. एक मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका वर्ना टीम का क्लीन स्वीप पक्का था. फटाफट क्रिकेट की सीरीज के बाद भारतीय टीम नए कप्तान और सीनियर खिलाड़ियों के साथ वनडे में खेलने उतरेगी. शुभमन गिल टीम की कमान संभालेंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी मैदान पर उतरेंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाद भारतीय टीम के लिए अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कभी ना भूलने वाली रही. पहली बार टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड के दौरे पर तो हार और भी बुरा हो गया. 5 मैचों की सीरीज में टीम एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई. पहली बार टी20 सीरीज में इंग्लिश टीम ने टीम इंडिया को हराया. फैंस को इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब वनडे में अच्छे खेल की उम्मीद है. चलिए हम आप बता देते हैं कि अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला कब खेला जाना है.
भारतीय टीम को टी20 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से ही वनडे में खेलना है. बर्मिंघम में भारतीय समय के मुताबिक शाम 3.30 बजे से पहला वनडे खेला जाएगा. दूसरा मैच एक दिन बाद 16 जुलाई को कार्डिफ में शाम 5.30 बजे से खेला जाना है. वनडे सीरीज का आखिरी मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे से 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है.
| मैच | तारीख | मैदान | भारतीय समय |
| पहला वनडे | 14 जुलाई 2026 | एजबेस्टन, बर्मिंघम | शाम 3:30 बजे |
| दूसरा वनडे | 16 जुलाई 2026 | सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ | शाम 5:30 बजे (डे-नाइट) |
| तीसरा वनडे | 19 जुलाई 2026 | लॉर्ड्स, लंदन | दोपहर 3:30 बजे |
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.

