Close Menu
    What's Hot

    अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

    March 7, 2026

    महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने को तैयार टीम इंडिया
    खेल

    पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने को तैयार टीम इंडिया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Women World Cup Final 2025 : पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने को तैयार टीम इंडिया
    Women World Cup Final 2025 : पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने को तैयार टीम इंडिया

    सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर जबरदस्त जीत से टीम इंडिया की हौसले बुलंद

    Women World Cup Final 2025 (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : आज रात को महिला क्रिकेट टीम अपने सपनों को पूरा करते हुए पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी उठाना चाहेगी। विश्व कप 2025 के शुरुआती अभियान में थोड़ा लड़खड़ाने के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त तरीके से वापसी की है। पहले उसने लीग दौर में एक अति महत्वपूर्ण मैच में न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराते हुए नॉकआउट दौर में प्रवेश किया और फिर सेमीफाइनल में जिस तरह से आसानी से आॅस्ट्रेलिया के 338 रन के लक्ष्य को हासिल किया उससे टीम इंडिया के हौसले सातवें आसमान पर होंगे। टीम के सभी प्रमुख बैटर पिछले कुछ मैच से फार्म में चल रहे हैं यही टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत है।

    तीसरी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है और उसे अपने पहले खिताब का इंतजार है। 2005 में बेटियों के चैंपियन बनने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने और 2017 में इंग्लैंड ने तोड़ा। यह महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहला फाइनल होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें नहीं होंगी। यह भी तय है कि इस बार महिला क्रिकेट में नया विश्व चैंपियन मिलने जा रहा है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने भी पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है।

    सेमीफाइनल में सात बार की विजेता और विश्वकप के 15 मैचों से अजेय रहती आ रही आॅस्ट्रेलिया को पटखनी देने के बाद भारतीय टीम फाइनल में बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी। भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद 127 और हरमन की 89 रन की पारियों से 339 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य साधने का रिकॉर्ड है। भारत ने लीग दौर में लगातार तीन मैच हारने के बाद ऐतिहासिक वापसी करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

    हम जीत के बाद का अहसास महसूस करना चाहते हैं : हरमनप्रीत

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हमें यह पहले एहसास हो चुका है कि हारने पर कैसा दर्द होता है, पर जीतने पर कैसा महसूस होता है, हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैं आशा करती हूं कि रविवार हमारे लिए विशेष दिन होगा। हमने बहुत मेहनत की है। अब बस इतना ही है कि फाइनल में टीम के लिए सब कुछ पूरा कर लिया जाए।’

    मैच में खलल डाल सकती है बारिश

    फाइनल मैच आज शाम तीन बजे से शुरू होगा। वहीं मौसम विभाग ने दोपहर एक बजे से शाम सात बजे के बीच हल्की बौछार की संभावना जताई है। यदि फाइनल रविवार को पूरा नहीं हो सका तो इसे सोमवार को जहां से मैच रुकेगा, वहीं से शुरू कराया जाएगा। मैच के परिणाम के लिए दोनों टीमों को 20-20 ओवर खेलना जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेलबर्न में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों का बवाल! सिंगर को मिली धमकी, मची अफरा-तफरी
    Next Article बहुत खास रहा इस साल का एपेक सम्मेलन
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      साक्षी ने मना लिया ‘गलत’ विकेट का जश्न, MS Dhoni ने हंसते हुए कहा- बैठ जाओ! Video वायरल

      March 6, 2026

      सेमीफइनल में इंग्लैंड को हरा भारत ने किया फाइनल में प्रवेश

      March 5, 2026

      भारत टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में

      March 5, 2026

      इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

      March 5, 2026

      भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आज चलना होगा

      March 5, 2026

      टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

      By श्वेता चौहानMarch 7, 2026

      Salman Khan Upcoming Film: अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म! साउथ के इस…

      महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.