Close Menu
    What's Hot

    मूवी लवर्स के लिए खुशखबरी! पूरे वीक थिएटर्स से OTT तक छाएगा महा मनोरंजन

    January 20, 2026

    एडल्ट एजुकेशन पर बेबाक बोलने वाली Seema Anand कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

    January 20, 2026

    Supreme Court: आवारा कुत्तों के मामले में हम जिम्मेदारी तय करने से पीछे नहीं हटेंगे: सुप्रीम कोर्ट

    January 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Supreme Court: आवारा कुत्तों के मामले में हम जिम्मेदारी तय करने से पीछे नहीं हटेंगे: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026

      Supreme Court: सिर्फ तर्क के आधार पर आम लोगों को परेशान नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026

      युवाओं में आत्म अनुशासन जरूरी : त्रिपाठी

      January 20, 2026

      पहाड़ों से मैदानों तक चलेगा बर्फबारी, बारिश का दौर

      January 20, 2026

      Nitin Gadkari: नई पीढ़ी को सौंपनी चाहिए कमान, पुराने लोगों को ले लेना चाहिए रिटायरमेंट: नितिन गडकरी

      January 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, January 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच बढ़ा तनाव
    Breaking News

    अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच बढ़ा तनाव

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-Greenland Conflict : अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच बढ़ा तनाव
    US-Greenland Conflict : अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच बढ़ा तनाव

    ग्रीनलैंड बोला- हमारा देश बिकने को तैयार नहीं, अमेरिका ने कहा, यह उनकी समस्या हम कार्रवाई को तैयार

    US-Greenland Conflict (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पिछले दिनों वेनेजुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद अब अमेरिका का अगला निशाना ग्रीनलैंड बताया जा रहा है। अमेरिका यह स्पष्ट कर चुका है कि वह आने वाले समय में ग्रीनलैंड पर कब्जा कर लेगा। अथवा ग्रीनलैंड खुद ही अमेरिका में विलय को तैयार हो जाए। इस सप्ताह की शुरूआत में ट्रंप ने अपने इस तर्क को दोहराया कि अमेरिका को ग्रीनलैंड पर कब्जा करना होगा, वरना रूस या चीन इसे हासिल कर लेंगे।

    उन्होंने यह भी कहा कि वे इस क्षेत्र के लिए समझौता करना पसंद करेंगे, लेकिन किसी भी तरह से ग्रीनलैंड हमें मिलेगा। डेनमार्क के अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे ग्रीनलैंड में अमेरिकी सेना के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने बार-बार कहा है कि यह क्षेत्र बिक्री के लिए नहीं है।

    ग्रीनलैंड ने डेनमार्क के साथ रहने का दी प्राथमिकता

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ग्रीनलैंड को अमेरिकी नियंत्रण में लाने को लेकर बयान दे रहे हैं। वहीं, ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने डेनमार्क के साथ रहने की प्राथमिकता पर जोर दिया। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘खैर, यह उनकी समस्या है। मैं उनसे असहमत हूं। मैं उन्हें नहीं जानता। उनके बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता। लेकिन यह उनके लिए एक बड़ी समस्या बनने वाली है।

    वहीं, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रंप के उस आह्वान के खिलाफ एकजुट होकर विरोध जताया है जिसमें उन्होंने अमेरिका से इस रणनीतिक आर्कटिक द्वीप को अपने कब्जे में लेने की बात कही है। डेनमार्क और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्रियों ने मंगलवार को शायद अब तक की अपनी सबसे तीखी प्रतिक्रिया में इस बात पर जोर दिया कि यह क्षेत्र डेनमार्क का हिस्सा है और नाटो सैन्य गठबंधन के दायरे में आता है।

    ‘हम डेनमार्क को ही चुनेंगे’ : फ्रेडरिकसेन

    कोपेनहेगन में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फ्रेडरिकसेन ने कहा कि प्रिय ग्रीनलैंडवासियों, आपको यह जानना चाहिए कि हम आज एक साथ खड़े हैं, हम कल भी एक साथ खड़े रहेंगे और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।’ वहीं, नीलसन ने कहा, ‘अगर हमें अभी और यहीं अमेरिका और डेनमार्क के बीच चुनना पड़े, तो हम डेनमार्क को चुनेंगे। हम नाटो को चुनेंगे। हम डेनमार्क साम्राज्य को चुनेंगे। हम यूरोपीय संघ को चुनेंगे।

    व्हाइट हाउस में मिलेंगे तीनों देशों के नेता

    डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन ने अपनी एकजुटता पर जोर देने की कोशिश की। वहीं उनके विदेश मंत्री, डेनमार्क के लार्स लोके रासमुसेन और ग्रीनलैंड की विवियन मोट्जफेल्ड बुधवार को व्हाइट हाउस में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ वार्ता की तैयारी कर रहे थे।

    ये भी पढ़ें : Weather Update : उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कामकाज में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों के इस्तेमाल पर रोक
    Next Article सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल जारी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Supreme Court: आवारा कुत्तों के मामले में हम जिम्मेदारी तय करने से पीछे नहीं हटेंगे: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026

      Supreme Court: सिर्फ तर्क के आधार पर आम लोगों को परेशान नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026

      युवाओं में आत्म अनुशासन जरूरी : त्रिपाठी

      January 20, 2026

      पहाड़ों से मैदानों तक चलेगा बर्फबारी, बारिश का दौर

      January 20, 2026

      Nitin Gadkari: नई पीढ़ी को सौंपनी चाहिए कमान, पुराने लोगों को ले लेना चाहिए रिटायरमेंट: नितिन गडकरी

      January 19, 2026

      पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर यूएई प्रेसिडेंट को किया रिसीव

      January 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मूवी लवर्स के लिए खुशखबरी! पूरे वीक थिएटर्स से OTT तक छाएगा महा मनोरंजन

      By श्वेता चौहानJanuary 20, 2026

      Upcoming Releases: मूवी लवर्स के लिए खुशखबरी! पूरे वीक थिएटर्स से OTT तक छाएगा महा…

      एडल्ट एजुकेशन पर बेबाक बोलने वाली Seema Anand कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

      January 20, 2026

      Supreme Court: आवारा कुत्तों के मामले में हम जिम्मेदारी तय करने से पीछे नहीं हटेंगे: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.