Close Menu
    What's Hot

    आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

    March 8, 2026

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»थाईलैंड ने कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ी
    Breaking News

    थाईलैंड ने कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Cambodia And Thailand Dispute: थाईलैंड ने कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ी
    Cambodia And Thailand Dispute: थाईलैंड ने कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ी

    कंबोडिया ने जताई नाराजगी, कहा- थाईलैंड ने अवैध तरीके से मूर्ति गिराई
    Cambodia And Thailand Dispute, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: कंबोडिया के बॉर्डर पर थाई सेना द्वारा भगवान विष्णु की एक मूर्ति तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 22 दिसंबर की बताई जा रही है। कंबोडिया के प्रीह विहार प्रांत के सरकारी प्रवक्ता किम चानपनहा ने कहा कि इस मूर्ति को 2014 में थाईलैंड की सीमा से करीब 100 मीटर दूर बनाया गया था। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले 6 महीने से प्रीह विहार मंदिर के इलाके को लेकर विवाद चल रहा है। जून में दोनों देशों के बीच जंग भी हुई थी।

    हालांकि ट्रम्प की मध्यस्थता के बाद सीजफायर हो गया था। लेकिन दिसंबर में एक बार फिर विवाद भड़क गया है। अब तक संघर्ष में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 लाख से ज्यादा को पलायन करना पड़ा है। एशियानेट न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक थाई सैनिकों ने बुलडोजर चलाकर मूर्ति को गिरा दिया। कंबोडिया ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि मूर्ति उसके इलाके में थी, जिसे थाईलैंड ने अवैध तरीके से गिरा दिया।

    लोगों की भावनाएं आहत होती हैं

    भारत ने मूर्ति तोड़े जाने की खबरों पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को धार्मिक प्रतीकों का अपमान दुनिया भर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करता है और ऐसे काम नहीं होने चाहिए। उन्होंने बताया कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में हिंदू और बौद्ध देवी-देवताओं को लोग गहरी श्रद्धा से पूजते हैं। ये धार्मिक प्रतीक इस पूरे क्षेत्र की साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत का हिस्सा हैं।

    धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाने से मतभेद बढ़ते है

    विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाने से मतभेद और बढ़ते हैं और तनाव और गहरा होता है। भारत ने थाईलैंड और कंबोडिया से अपील की है कि वे बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटें, शांति बहाल करें और जान-माल व सांस्कृतिक धरोहर को और नुकसान से बचाएं।

    118 साल पुराना है कंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवाद

    थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद 118 साल पुराना है। इसका केंद्र प्रीह विहार और ता मुएन थॉम जैसे प्राचीन मंदिर हैं, जो दोनों देशों की सीमा के बेहद करीब स्थित हैं। 1907 में, जब कंबोडिया फ्रांस के अधीन था, दोनों देशों के बीच 817 किमी लंबी सीमा खींची गई। थाईलैंड ने इसका विरोध किया, क्योंकि नक्शे में प्रीह विहार मंदिर कंबोडिया के हिस्से में दिखाया गया था। ता मुएन थॉम मंदिर को थाईलैंड में दिखाया गया, जिसे कंबोडिया अपना मानता है।

    1959 में इंटरनेशनल कोर्ट तक पहुंचा विवाद

    यह विवाद 1959 में इंटरनेशनल कोर्ट तक पहुंचा। 1962 में अदालत ने प्रीह विहार मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा माना। थाईलैंड ने फैसले को स्वीकार किया, लेकिन आसपास की जमीन पर दावा आज भी जारी है। ऐतिहासिक रूप से भी खमेर साम्राज्य (कंबोडिया) और सियाम साम्राज्य (थाईलैंड) के बीच सीमाओं और प्रभाव क्षेत्र को लेकर संघर्ष लंबे समय तक चलता रहा है, जिसका असर आज तक दिखता है।

    ये भी पढ़ें: 20 वर्ष बाद बीएमसी चुनाव साथ लड़ेंगे उद्धव-राज

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार
    Next Article हिंदू होकर इस धर्म को फॉलो करते हैं रामायण के लक्ष्मण
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

      By परवेश चौहानMarch 8, 2026

      Ind vs NZ T20 Final Live : आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया…

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.