Close Menu
    What's Hot

    अमिताभ बच्चन से पहले बड़ी स्टार बन चुकी थीं जया बच्चन, 15 साल की उम्र में हुआ था डेब्यू

    April 9, 2026

    सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है, कोर्ट यह नहीं कह सकता वहां शराब मत दो

    April 9, 2026

    हरियाणा में 6 वर्ष की आयु के बच्चे को मिलेगा पहली कक्षा में दाखिला, नियमों में संशोधन लागू

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है, कोर्ट यह नहीं कह सकता वहां शराब मत दो

      April 9, 2026

      अविमुक्तेश्वरानंद ने राघव को देश का एसेट बताया, कहा- चड्ढा को हटाने से आप को नुकसान

      April 9, 2026

      Kerala Assam Puducherry Assembly Election: केरल में बीजेपी को कोई पसंद नहीं करता: एके एंटनी

      April 9, 2026

      मोदी का तीखा वार, कांग्रेस-लेफ्ट पर सीधा निशाना; मां की कसम से सियासत गरम

      April 9, 2026

      असम में 11 बजे तक 38.9% मतदान, केरलम में 33.2, पुडुचेरी में 37% वोटिंग

      April 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है, कोर्ट यह नहीं कह सकता वहां शराब मत दो
    Breaking News

    सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है, कोर्ट यह नहीं कह सकता वहां शराब मत दो

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Supreme Court: सबरीमाला केस: सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है, कोर्ट यह नहीं कह सकता वहां शराब मत दो
    Supreme Court: सबरीमाला केस: सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है, कोर्ट यह नहीं कह सकता वहां शराब मत दो

    केंद्र सरकार ने सुनवाई के दौरान भारतीय मंदिरों में रीति-रिवाजों का किया जिक्र
    Supreme Court, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे विवाद पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में भारत के मंदिरों में रीति-रिवाजों का जिक्र किया। एएसजी नटराज ने कहा, दक्षिण भारतीय मंदिरों में प्रसाद के रूप में मदिरा दी जाती है। कल को आप इस पर यह आपत्ति नहीं उठा सकते कि मदिरा न दी जाए।

    एक उदाहरण देता हूं, कई मंदिरों में शाकाहारी भोजन परोसा जाता है, और अगर कोई व्यक्ति अपनी पसंद या अंतरात्मा की आवाज पर कहता है कि वह मांसाहारी भोजन करना चाहता है, तो वह किसी खास संप्रदाय के पास जाकर यह नहीं कह सकता कि मेरा यह अधिकार है और मुझे यही परोसा जाना चाहिए। उसे उन श्रद्धालुओं के अधिकारों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत में ये भी दलील दी कि 2018 का फैसला इस धारणा पर आधारित था कि पुरुष श्रेष्ठ हैं और महिलाओं को निचले स्तर पर रखा गया।

    परंपरा और आस्था का तर्क

    सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि केरल केकोट्टनकुलंगरा श्री देवी मंदिर में पुरुष पारंपरिक रूप से महिलाओं की तरह साड़ी पहनकर पूजा करते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और धार्मिक मान्यताओं का हिस्सा है। केंद्र का कहना है कि हर धार्मिक स्थल की अपनी अलग परंपराएं होती हैं, जिन्हें एक ही नजरिये से नहीं देखा जा सकता।

    अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने अनुच्छेद 25 और 26 की व्याख्या की

    सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 की व्याख्या करते हुए अहम दलीलें पेश कीं। नटराज ने कहा कि अनुच्छेद 25 और 26 के तहत धार्मिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक तीन-स्तरीय तंत्र मौजूद है।

    • पहला स्तर: अनुच्छेद 25(1) के तहत व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता
    • दूसरा स्तर: अनुच्छेद 25(2) के तहत राज्य का नियामक अधिकार
    • तीसरा स्तर: अनुच्छेद 26 के तहत संस्थागत अधिकार

    सीजेआई की टिप्पणी

    सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 की व्याख्या करते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी की। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अनुच्छेद 25 व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ा है, जबकि अनुच्छेद 26 व्यक्तियों के समूह या धार्मिक समुदाय के अधिकारों को संरक्षण देता है।

    इसके साथ ही उन्होंने अनुच्छेद 25(2) में प्रयुक्त इस अनुच्छेद में कुछ भी नहीं… जैसे प्रावधान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह एक प्रकार का नॉन-आॅब्स्टैंटे क्लॉज है, जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 13 से संबंधित है। सीजेआई के अनुसार, जब मौजूदा कानून की बात की जाती है, तो इसमें वे सभी कानून शामिल होते हैं जिन्हें अनुच्छेद 13 के तहत संरक्षण प्राप्त है। इसमें परंपराएं, रीति-रिवाज और प्रचलन भी शामिल हैं, यदि उन्हें कानून का बल प्राप्त है।

    ये भी पढ़ें: मोदी का तीखा वार, कांग्रेस-लेफ्ट पर सीधा निशाना; मां की कसम से सियासत गरम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में 6 वर्ष की आयु के बच्चे को मिलेगा पहली कक्षा में दाखिला, नियमों में संशोधन लागू
    Next Article अमिताभ बच्चन से पहले बड़ी स्टार बन चुकी थीं जया बच्चन, 15 साल की उम्र में हुआ था डेब्यू
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अविमुक्तेश्वरानंद ने राघव को देश का एसेट बताया, कहा- चड्ढा को हटाने से आप को नुकसान

      April 9, 2026

      Kerala Assam Puducherry Assembly Election: केरल में बीजेपी को कोई पसंद नहीं करता: एके एंटनी

      April 9, 2026

      मोदी का तीखा वार, कांग्रेस-लेफ्ट पर सीधा निशाना; मां की कसम से सियासत गरम

      April 9, 2026

      असम में 11 बजे तक 38.9% मतदान, केरलम में 33.2, पुडुचेरी में 37% वोटिंग

      April 9, 2026

      15 अप्रैल से शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा पंजीकरण

      April 9, 2026

      अमेरिका-ईरान युद्ध विराम, किसकी जीत-किसकी हार

      April 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमिताभ बच्चन से पहले बड़ी स्टार बन चुकी थीं जया बच्चन, 15 साल की उम्र में हुआ था डेब्यू

      By श्वेता चौहानApril 9, 2026

      Jaya Bachchan: अमिताभ बच्चन से पहले बड़ी स्टार बन चुकी थीं जया बच्चन, 15 साल…

      सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है, कोर्ट यह नहीं कह सकता वहां शराब मत दो

      April 9, 2026

      हरियाणा में 6 वर्ष की आयु के बच्चे को मिलेगा पहली कक्षा में दाखिला, नियमों में संशोधन लागू

      April 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.