Close Menu
    What's Hot

    जानें आमिर खान को पहली फिल्म के लिए कितनी फीस मिली थी?

    March 14, 2026

    असम में बोले पीएम, कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह किया, आतंकवाद के रास्ते पर धकेला

    March 14, 2026

    ‘आप-दा सरकार’ पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      असम में बोले पीएम, कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह किया, आतंकवाद के रास्ते पर धकेला

      March 14, 2026

      ‘आप-दा सरकार’ पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

      March 14, 2026

      NXT Conclave 2026: ‘नमो शक्ति रथ’ दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन : डॉ. ऐश्वर्या पंडित

      March 14, 2026

      ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर किया हमला, 5 विमान क्षतिग्रस्त

      March 14, 2026

      अमेरिका ने मोजतबा खामेनेई पर रखा एक करोड़ डॉलर का इनाम

      March 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»बुज़ुर्गों की दफ्तर जाने की परेशानी खत्म! अब घर बैठे मिलेगी पेंशन, मान सरकार ने लॉन्च किया ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’
    पंजाब

    बुज़ुर्गों की दफ्तर जाने की परेशानी खत्म! अब घर बैठे मिलेगी पेंशन, मान सरकार ने लॉन्च किया ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के लगभग 3.15 लाख पेंशनरों के लिए पेंशन सेवाओं को अधिक सुचारू, सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल, https://pensionersewa.punjab.gov.in। का उद्देश्य पेंशन वितरण मामलों की प्रक्रिया को स्वचालित बनाना और पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएँ प्रदान करना है।

    पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पोर्टल की शुरुआत में पेंशनरों को छह प्रमुख सेवाएँ प्रदान की जाएंगी, जिन में जीवन प्रमाण’ मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना, उत्तराधिकारी मॉड्यूल के जरिए पेंशन को पारिवारिक पेंशन में परिवर्तित करने के लिए आवेदन देना,लीव ट्रैवल कंसेशन (एल.टी.सी.) के लिए आवेदन करना, शिकायत निवारण मॉड्यूल के माध्यम से पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करना, प्रोफाइल अपडेट मॉड्यूल के जरिए व्यक्तिगत जानकारी में संशोधन करना,ई-के.वाई.सी. सत्यापन की सुविधा लेना, ‘जीवन प्रमाण’ मोबाइल ऐप एंड्रॉइड फोन पर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.aadhaar.life और एप्पल फोन पर https://apps.apple.com/in/app/jeevanpramaan/id6736359405 से डाउनलोड की जा सकती है।

    वित्त मंत्री ने कहा कि इन सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल है। पेंशनर आधार प्रमाणीकरण सुविधा के माध्यम से ई-के.वाई.सी. पूर्ण कर ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’ पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद वे अपने मोबाइल फोन, पीसी या लैपटॉप के माध्यम से लॉगिन करके घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि इन सेवाओं का लाभ नज़दीकी सेवा केंद्रों, संबंधित बैंक शाखाओं या ज़िला कोषालय कार्यालयों के माध्यम से भी लिया जा सकता है। इसके अलावा होम डिलीवरी सेवा का विकल्प भी उपलब्ध है।

    विदेशों में रहने वाले पेंशनरों की स्थिति स्पष्ट करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि फिलहाल यह पोर्टल केवल भारत के भीतर ही लागू है, इसलिए विदेशी पेंशनरों को प्रारंभिक चरण में ई-के.वाई.सी. पूर्ण करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एन.आर.आई. पेंशनरों के लिए ई-के.वाई.सी. सुविधा को जल्द ही सक्षम किया जाएगा। तब तक विदेशी पेंशनर पहले की तरह मैनुअल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराते रहेंगे।

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वीकार किया कि कुछ पेंशनरों को प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस पर तुरंत सहायता और समाधान उपलब्ध कराने के लिए डायरेक्टरेट ऑफ ट्रेज़रीज़ एंड अकाउंट्स, पेंशन और नई पेंशन स्कीम में एक ‘वार रूम’ स्थापित किया गया है।

    इसके साथ ही, शिकायतों के त्वरित निपटान हेतु तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं — 1800-180-2148, 0172-2996385, 0172-2996386 — जो सभी कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेंगे।

    वित्त मंत्री ने बताया कि ज़िला कोषालयों, बैंकों और सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को इस पोर्टल के संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया है और विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाधुरी दीक्षित संग इंटीमेट सीन में बेकाबू हो गए थे ये सुपरस्टार, ‘कट’ बोलने के बाद भी नहीं रुके
    Next Article हिंदी-पंजाबी नहीं, इस तमिल गाने पर फिदा हैं किंग कोहली, यूट्यूब पर मिले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

      March 14, 2026

      दिग्गज उद्योगपतियों ने पंजाब के

      March 14, 2026

      चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब

      March 14, 2026

      PM नरेंद्र मोदी पंजाब के साथ सौतेली माँ जैसा बर्ताव कर…

      March 13, 2026

      Punjab News: राघव चड्ढा ने संसद में सैनिटरी पैड्स का मुद्दा उठाया

      March 13, 2026

      मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मैकेनिक को इलाज

      March 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जानें आमिर खान को पहली फिल्म के लिए कितनी फीस मिली थी?

      By श्वेता चौहानMarch 14, 2026

      Aamir Khan: जानें आमिर खान को पहली फिल्म के लिए कितनी फीस मिली थी? जीता…

      असम में बोले पीएम, कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह किया, आतंकवाद के रास्ते पर धकेला

      March 14, 2026

      ‘आप-दा सरकार’ पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

      March 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.