Close Menu
    What's Hot

    1500 करोड़ के करीब ‘धुरंधर 2’! क्या बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म का ताज छीनेगी?

    April 4, 2026

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडवांस्ड स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तारागिरी को कमीशन किया

    April 4, 2026

    हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडवांस्ड स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तारागिरी को कमीशन किया

      April 4, 2026

      ममता बनर्जी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वोटर लिस्ट में घुसपैठिए तो मोदी कैसे जीते, पहले वे इस्तीफा दें

      April 3, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह बोले- असम में घुसपैठियों की संख्या बढ़ गई है, हम यूसीसी लाएंगे

      April 3, 2026

      राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- आवाज खामोश कराने वालों के सामने मैं सैलाब बनकर आऊंगा

      April 3, 2026

      शिमला और सोलन सहित कई जगह बारिश, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी

      April 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी
    हरियाणा

    हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana Weather: हरियाणा के लगभग सभी जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं दक्षिण हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने का अनुमान है, जहां तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार सामान्यतः 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि कुछ जगहों पर तेज झोंके 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। बिजली गिरने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी की आशंका है।

    इससे पहले 2 अप्रैल को हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में तेज आंधी चली थी, जबकि हिसार में रात के समय जोरदार बारिश दर्ज की गई। वहीं 31 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी, जिससे करीब 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

    आज के मौसम की बात करें तो दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों जैसे हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और महेंद्रगढ़ में आंधी और ओलावृष्टि का ज्यादा खतरा बना हुआ है। वहीं उत्तरी और पूर्वी जिलों—अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र—में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जैसे मध्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


    baba bishandaa mela 1 1024x679

    तापमान की बात करें तो राज्य में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 1.8 डिग्री की वृद्धि के साथ तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। करनाल में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में 17.6, हिसार में 18.2 और रोहतक में 18.8 डिग्री रहा। अंबाला में यह 20.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में यह बढ़ोतरी बादलों और नमी के कारण बनी हुई है।

    वहीं दिन के तापमान में तेज उछाल देखा गया है। औसतन 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। गुरुग्राम में सबसे अधिक 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि भिवानी में 37.2, अंबाला में 36.8 और करनाल व रोहतक में 36.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। हिसार में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रहा। हालांकि 3 और 4 अप्रैल को संभावित बारिश और आंधी के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंटीमेट सीन्स की भरमार, पर्दे के पीछे ऐसे बनती हैं बी-ग्रेड मूवीज
    Next Article रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडवांस्ड स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तारागिरी को कमीशन किया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

    April 3, 2026

    हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, ये रही तीव्रता

    April 3, 2026

    Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

    April 3, 2026

    हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 37.60 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

    April 3, 2026

    हरियाणा में अब नए नियमों के अनुसार मिलेगा LPG Cylinder, आदेश जारी

    April 3, 2026

    हरियाणा में आज और कल बारिश, आंधी का अलर्ट

    April 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    1500 करोड़ के करीब ‘धुरंधर 2’! क्या बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म का ताज छीनेगी?

    By श्वेता चौहानApril 4, 2026

    Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 1500 करोड़ के करीब ‘धुरंधर 2’! क्या बॉलीवुड की सबसे कमाऊ…

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडवांस्ड स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तारागिरी को कमीशन किया

    April 4, 2026

    हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

    April 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.