Close Menu
    What's Hot

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»Dwarka Expressway से इन 10 सड़कों की होगी सीधी कनेक्टिविटी, इन सोसायटियों की बदलेगी किस्मत
    हरियाणा

    Dwarka Expressway से इन 10 सड़कों की होगी सीधी कनेक्टिविटी, इन सोसायटियों की बदलेगी किस्मत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Dwarka Expressway: हरियाणा के गुरुग्राम से रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Dwarka Expressway से आसपास के सेक्टरों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने एक बड़े मेगा प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत सेक्टर-99 से लेकर सेक्टर-115 तक की 10 प्रमुख सड़कों को सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जिससे लाखों लोगों को रोजाना के आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

    जानकारी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट लंबे समय से जमीन अधिग्रहण की वजह से अटका हुआ था। द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए पहले ही 150 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका था, लेकिन ग्रीन बेल्ट और सर्विस रोड के लिए जरूरी 30 मीटर अतिरिक्त जमीन का मामला फंसा हुआ था। अब प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 31 जनवरी तक जमीन से जुड़ी सभी अड़चनें दूर कर ली जाएंगी, जिसके बाद सड़क निर्माण और कनेक्टिविटी से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

    प्रस्तावित योजना के अनुसार, सेक्टर-99 की बाहरी सड़क, सेक्टर 99-99ए, 101-104, 102ए-103, 103-106, 106-109, 109-112 और 110ए-111 की डिवाइडेड सड़कें सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से सिंक की जाएंगी। इसके बाद एक्सप्रेसवे के दोनों ओर रहने वाले लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए संकरी गलियों या खराब रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा।


    हरियाणा

    कनेक्टिविटी बेहतर होने से सेक्टर-99 की परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट जी-99, सेक्टर-102 की गुरुग्राम ग्रींस, सनसिटी एवेन्यू, हैबिटेट प्राइम, एसोटैक ब्लिथ, परीना इलाइट, सेक्टर-103 की सत्या द हर्मिटेज, इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क और सेक्टर-110-111 की डिप्लोमैटिक ग्रींस, कैपिटल गेटवे व हेरिटेज मैक्स जैसी प्रमुख सोसायटियों के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या भी काफी हद तक कम होगी।

    इसी के साथ गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) भी मेट्रो विस्तार परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर रहा है, ताकि भविष्य में किसी तरह की देरी न हो। वहीं जिला प्रशासन ‘म्हारी सड़क ऐप’ के माध्यम से सड़क से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान कर रहा है। गुरुग्राम नगर निगम ने भी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।


    हरियाणा में इस ज़िले में एक और सड़क निर्माण को मिली मंज़ूरी

    इस पूरे प्रोजेक्ट को गुरुग्राम के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में प्रॉपर्टी की कीमतों और निवेश को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। Dwarka Expressway

    Tags: Dwarka Expressway, Gurugram News, Haryana News, HSVP Project, Dwarka Expressway Connectivity, Gurugram Infrastructure, Real Estate News Haryana, Dwarka Expressway Road Update, Gurgaon Property News, Haryana Infrastructure

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article39 के नाम पर रची गई बड़ी साजिश
    Next Article एक दशक में बड़ी क्रांति बनी स्टार्टअप इंडिया पहल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    By अंकित कुमारMarch 8, 2026

    Odisha Crime News : ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत कोरापुट…

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.