Close Menu
    What's Hot

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर, पांच की मौत

    July 1, 2026

    सीएम नायब सैनी ने SIR के तहत भरा मतदाता पंजीकरण फॉर्म, जनता से की खास अपील

    July 1, 2026

    Punjab News: मुकेरियां में सरबजोत सिंह साबी अपने साथियों के साथ AAP में शामिल हुए

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर, पांच की मौत

      July 1, 2026

      WhatsApp Username फीचर पर बढ़ा संकट, केंद्र सरकार ने Meta को भेजा नोटिस

      July 1, 2026

      देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, तेज हवाओं की भी चेतावनी

      July 1, 2026

      अंबाला में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने को कोशिश नाकाम, नहीं बची जान

      July 1, 2026

      जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल, फ्लैश फ्लड और भारी मलबे से जनजीवन प्रभावित

      July 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»यह आपदाओं का दशक, हालात अगर न बदले तो पड़ेगा भारी
    Breaking News

    यह आपदाओं का दशक, हालात अगर न बदले तो पड़ेगा भारी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi Netherland Visit
    PM Modi Netherland Visit: यह आपदाओं का दशक, हालात अगर न बदले तो पड़ेगा भारी

    PM Modi Netherland Visit, (द भारत ख़बर), एम्स्टर्डम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के मौजूदा हालात पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि अगर हालात नहीं बदले तो यह दशक पूरी दुनिया के लिए भारी पड़ सकता है। नीदरलैड्स के द हेग में शनिवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम ने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने झालमुड़ी के साथ ही भारत में बढ़ते मतदान प्रतिशत व चुनावों में महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी का भी जिक्र किया।

    भारत-नीदरलैंड की दोस्ती कमल-ट्यूलिप जैसी

    भारत-नीदरलैंड की दोस्ती को पीएम ने कमल-ट्यूलिप जैसा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी उनकी नीदरलैंड्स के नेतृत्व से बातचीत हुई, उन्होंने हमेशा भारतीय समुदाय की तारीफ की। पीएम ने कहा, समय के साथ कई चीजें बदल गईं, पर भारत की संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में बसी है। समय बदल गया लेकिन अपनापन और संस्कार नहीं बदले।

    गरीबी के दलदल में फंस जाएगा बड़ा हिस्सा

    प्रधानमंत्री ने अपनी स्पीच में दुनिया के मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए कहा, यह दशक पूरे विश्व के लिए आपदाओं का दशक बन गया है। उन्होंने कहा, आज मानवता के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। पहले कारोना का संकट, फिर युद्ध और अब दुनिया ऊर्जा के संकट का सामना कर रही है। अगर समय रहते स्थिति नहीं सुधरी तो कई दशकों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। पीएम ने कहा, दुनिया की आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा गरीबी के दलदल में बुरी तरह फंस जाएगा।

    तेजी से बदल रहा आज का भारत 

    प्रधानमंत्री ने कहा, आज का भारत बहुत तेजी से बदल रहा है। भारत ने चांद पर उस जगह तक पहुंचकर इतिहास रचा, जहां दुनिया का कोई देश पहले नहीं पहुंच सका। पीएम ने कहा, तकनीक व डिजिटल क्षेत्र में भी हमारा देश नई पहचान बना रहा है। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। देश के नए स्टार्टअप एआई, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में बेहतर काम कर रहे हैं। भारत के युवा अब एआई और सेमीकंडक्टर यानी कंप्यूटर चिप बनाने जैसे क्षेत्रों में देश को आगे ले जाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत ने हाल ही में बड़ा एआई सम्मेलन आयोजित किया था। इससे पहले जी-20 सम्मेलन की मेजबानी भी सफलतापूर्वक की गई थी। प्रधानमंत्री पांच देशों के 6 दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे चरण में यूएई के बाद वह शुक्रवार को नीदरलैंड पहुंचे थे। इसके बाद पीएम स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे।

    मिलकर आगे बढ़ रहे दोनों देश

    प्रधानमंत्री ने कहा, जैसे नीदरलैंड्स दुनिया भर में ट्यूलिप के लिए प्रसिद्ध है, वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, कमल और ट्यूलिप दोनों हमें एक खास सीख देते हैं। चाहे जड़ें पानी में हों या मिट्टी में, असली ताकत और खूबसूरती अपनी जड़ों से ही मिलती है। पीएम ने यह भी कहा कि भारत और नीदरलैंड के संबंध भी इसी तरह मजबूत हैं और दोनों देश मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

    भारत के युवाओं का मिजाज बना स्टार्टअप

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, स्टार्टअप आज भारत के युवाओं का मिजाज बन चुका है। 12 वर्ष पहले देश में 500 से भी कम स्टार्ट-अप थे और आज यह संख्या 2 लाख से ज्यादा हो गई है। स्टार्टअप की दुनिया में भी 2014 में केवल 4 यूनिकॉर्न थे और आज 125 एक्टिव यूनिकॉर्न हैं। एक साल में भारत में 20 बिलियन से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए हैं। यानी पूरी दुनिया में हो रहे ट्रांजेक्शन का आधे से ज्यादा भारत में हो रहा है।

    ये भी पढ़ें : PM Modi Foreign Visit: नीदरलैंड पहुंचे मोदी, दोनों देशों में हो सकते हैं बड़े समझौते

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 12 HPS अधिकारियों के तबादले
    Next Article मौनी रॉय से शादी नहीं करना चाहते थे सूरज नांबियार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर, पांच की मौत

      July 1, 2026

      WhatsApp Username फीचर पर बढ़ा संकट, केंद्र सरकार ने Meta को भेजा नोटिस

      July 1, 2026

      देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, तेज हवाओं की भी चेतावनी

      July 1, 2026

      अंबाला में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने को कोशिश नाकाम, नहीं बची जान

      July 1, 2026

      जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल, फ्लैश फ्लड और भारी मलबे से जनजीवन प्रभावित

      July 1, 2026

      राजस्थान के श्रद्धालुओं का वाहन पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

      July 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर, पांच की मौत

      By अंकित कुमारJuly 1, 2026

      UP Road Accident : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर, पांच की मौत हादसे में…

      सीएम नायब सैनी ने SIR के तहत भरा मतदाता पंजीकरण फॉर्म, जनता से की खास अपील

      July 1, 2026

      Punjab News: मुकेरियां में सरबजोत सिंह साबी अपने साथियों के साथ AAP में शामिल हुए

      July 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.