अपकमिंग फिल्म सूबेदार को लेकर चर्चा में हैं अनिल कपूर
Subedaar, (द भारत ख़बर), मुंबई: अनिल कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सूबेदार को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया, जिसमें अनिल एक्शन अवतार में दिखे। उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। फैंस के रिएक्शन तो इस ट्रेलर पर सामने आ ही रहे हैं, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया एक पोस्ट किया है। दरअसल, अनिल कपूर ने सूबेदार का ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया था। अनिल कपूर के ही पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने इस ट्रेलर पर रिएक्ट किया है। उन्होंने जो बातें लिखी हैं उससे ऐसा लग रहा है कि वो अनिल कपूर का एक्शन अवतार देखकर हैरान रह गए हैं। सिद्धार्थ आनंद ने लिखा, Wow wow wow! How how how? आखिर आपने ये किया कैसे अनिल कपूर? मैं तो दंग रह गया, ये तो जबरदस्त है।
कब रिलीज होगी फिल्म
सिद्धार्थ आनंद ने ट्रेलर पर काफी मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट छाया हुआ है। बात सूबेदार की करें तो इसमें अनिल कपूर के साथ आदित्य रावल, मोना सिंह। राधिका मदान, सौरभ शुक्ला जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। अनिल के साथ-साथ ट्रेलर में ये सारे स्टार्स भी काफी जच रहे हैं।
इन 2 बड़ी फिल्मों में भी दिखेंगे अनिल कपूर
सूबेदार के अलावा अनिल कपूर इसी साल दो और बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। पहली फिल्म है यशराज फिल्म्स की अल्फा, जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। ये पिक्चर इसी साल रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी डेट तय नहीं है।
दूसरी फिल्म है किंग, जिसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ही कर रहे हैं। शाहरुख खान इसमें लीड रोल में हैं। अनिल कपूर भी अहम रोल में दिखने वाले हैं। शाहरुख की बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। किंग इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तय है।
ये भी पढ़ें: दुबई-गोवा के बाद अब तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में खरीदा अपना दूसरा घर, इतनी है कीमत

