Close Menu
    What's Hot

    पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

    April 8, 2026

    हरियाणा में श्रमिकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने दिया ये तोहफा

    April 8, 2026

    6 साल तक रिलीज के लिए तरसती रही ये फिल्म

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

      April 8, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग आमने-सामने

      April 8, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: धर्म में अंधविश्वास क्या है, इसका फैसला करने का हमें अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      April 8, 2026

      Monsoon-2026: मानसून की बारिश इस बार सामान्य से 6 प्रतिशत कम रह सकती है : स्काईमेट वेदर

      April 8, 2026

      बारिश, ओलावृष्टि से गिरा पारा

      April 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»6 साल तक रिलीज के लिए तरसती रही ये फिल्म
    मनोरंजन

    6 साल तक रिलीज के लिए तरसती रही ये फिल्म

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Milenge-Milenge: 6 साल तक रिलीज के लिए तरसती रही ये फिल्म
    Milenge-Milenge: 6 साल तक रिलीज के लिए तरसती रही ये फिल्म

    हीरो-हीरोइन का ब्रेकअप तो कभी बजट ने खड़ी की थीं मुश्किलें
    Milenge-Milenge, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो या तो बनते-बनते रह गईं या फिर बनने के बाद रिलीज नहीं हुई। किसी फिल्म पर बजट का खतरा मंडरा गया तो किसी की कहानी उसे ले डूबी, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि हीरो-हीरोइन के अफेयर के चलते एक फिल्म को रिलीज होने में करीब 6 साल लग गए तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? आज कहानी उसी फिल्म की…

    6 साल बाद रिलीज हुई वो फिल्म

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम है मिलेंगे-मिलेंगे। जी हां, ये वही फिल्म है जिसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को रिलीज होने में ही करीब 5 साल से ज्यादा का वक्त लगा था।

    2010 में रिलीज हुई थी फिल्म

    आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म को बनाया साल 2004 में गया था लेकिन फिल्म रिलीज साल 2010 में हुई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करने वाले थे लेकिन अफसोस फिल्म को बनने में इतना वक्त लगा कि इस फिल्म से वो अलग ही हो गए।

    शाहिद-करीना के ब्रेकअप के चलते टली थी फिल्म

    आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। शाहिद-करीना की जोड़ी वाली इस फिल्म में गानों की खूब चर्चा हुई तो वहीं फिल्म की कहानी की बात भी हुई, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही खूब विवादों में रही। दरअसल इस फिल्म की रिलीज के बाद ही शाहिद-करीना का ब्रेकअप हो गया था।

    दोनों के रिश्ते में दरार आई तो इसका असर फिल्म की रिलीज पर पड़ा। कहा जाता है कि इसके बाद शाहिद-करीना ने ब्रेकअप के चलते फिल्म की डबिंग करने से भी इंकार कर दिया था। इसके बाद फिल्म की प्रोडक्शन में फाइनेंशियल दिक्कतें आई और इसके चलते भी फिल्म की रिलीज में वक्त लगा। उधर शाहिद-करीना को बड़ी मुश्किल से मनाया गया और फिर दोनों ने डबिंग पूरी की।

    600 करोड़ी हॉलीवुड फिल्म की कॉपी थी मूवी

    आपको बता दें कि शाहिद-करीना की ये फिल्म साल 2001 में आई हॉलीवुड फिल्म सेरेंडिपिटी की कॉपी थी। फिल्म में ज्यादातर सीन उसी फिल्म से कॉपी किए गए। फिल्म की कहानी एक कपल की किस्मत पर आधारित थी कि कैसे बार-बार उन्हें किस्मत मिलाती है।

    30 करोड़ में बनी थी फिल्म

    मिलेंगे-मिलेंगे का बजट करीब 30 करोड़ था। हालांकि 30 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म ने महज 18 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म को दिवंगत अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।

    शाहिद-करीना की इस फिल्म के गाने खूब चले लेकिन फिल्म ना चल सकी। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए करीना ने ही शाहिद का नाम सुझाया था। जब ये फिल्म बन रही थी तब करीना-शाहिद हिंदी सिनेमा में नए-नए आए थे और अपना नाम बना रहे थे लेकिन ब्रेकअप और फाइनेंशियल दिक्कतों के बाद ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।

    ये भी पढ़ें: अनन्या-लक्ष्य की लेजेंड्री लव स्टोरी में दिखा इंटेंस रोमांस और बोल्ड ट्विस्ट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्टेज पर टूटे समय रैना! बुजुर्ग माता-पिता के आंसू याद कर रो पड़े कॉमेडियन
    Next Article हरियाणा में श्रमिकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने दिया ये तोहफा
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      स्टेज पर टूटे समय रैना! बुजुर्ग माता-पिता के आंसू याद कर रो पड़े कॉमेडियन

      April 8, 2026

      क्या किंग के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने जाकिर खान को डफर कहा?

      April 8, 2026

      पैठणी साड़ी में बिकिनी ब्लाउज पहनकर छाईं आकांक्षा पुरी, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

      April 8, 2026

      समय रैना का फुल ऑन अटैक! सुनील पाल की उड़ाई धज्जियां, रणवीर पर कसा तगड़ा तंज

      April 8, 2026

      दिव्या दत्ता संग इंटीमेट सीन से पहले घबरा गया था ये सुपरस्टार, छत पर जाकर बैठा

      April 8, 2026

      धुरंधर 2′ का सुनामी अटैक! साउथ की दो सबसे बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड एक साथ चकनाचूर होने को तैयार

      April 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

      By अंकित कुमारApril 8, 2026

      Pawan Khera: पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की एक दिन…

      हरियाणा में श्रमिकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने दिया ये तोहफा

      April 8, 2026

      6 साल तक रिलीज के लिए तरसती रही ये फिल्म

      April 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.