Close Menu
    What's Hot

    बलिदान हुए एयरफोर्स के पांच जवानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख जताया

    June 13, 2026

    हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

    June 13, 2026

    कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, 3डी ब्रालेट में ढाया कहर

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बलिदान हुए एयरफोर्स के पांच जवानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख जताया

      June 13, 2026

      पहली बार नौ महिला सैन्य अधिकारी बनीं इंडियन आर्मी का हिस्सा

      June 13, 2026

      ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर कोलकाता पुलिस ने की रेड, बाहर मौजूद रही सेंट्रल फोर्स

      June 13, 2026

      केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा

      June 13, 2026

      कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज

      June 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»विराट की वो दमदार पारियां, जिनसे बने क्रिकेट के किंग
    खेल

    विराट की वो दमदार पारियां, जिनसे बने क्रिकेट के किंग

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Virat Kohli : विराट की वो दमदार पारियां, जिनसे बने क्रिकेट के किंग
    Virat Kohli : विराट की वो दमदार पारियां, जिनसे बने क्रिकेट के किंग

    आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहा है भारत का यह धांसू कप्तान

    Virat Kohli (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : विराट कोहली क्रिकेट जगत में एक ऐसा नाम है जिसने न केवल अपनी दमदार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई बल्कि वह एक ऐसे क्रिकेटर के रूप में स्थापित हुए जिनको उनके खेल के साथ-साथ उनकी ऊर्जा और जुनून के लिए भी जाना जाता रहेगा। आज विराट अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    दो दशक के करीब के करियर में उन्होंने न केवल भारत के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों के दिल में विशेष जगह बनाई बल्कि दुनिया भर में अपने अनगिनत फैन बनाए। विराट कोहली ने अपनी दमदार बल्लेबाजी के बूते 27,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए और 82 शतक जड़े। यह आंकड़े उनके समर्पण और क्लास को बयां करते हैं। कोहली को रन मशीन यूं ही नहीं कहा जाता। जब टीम मुश्किल में होती है, तब विराट का बल्ला सबसे ज्यादा बोलता है। आज हम आपको विराट की ऐसी ही कुछ यादगार पारियों के बारे में बता रहे हैं जिससे वह विराट कोहली से किंग कोहली बने।

    एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की पारी

    कोहली की सबसे भावनात्मक और जुझारू पारियों में से एक, जिसने हार में भी जीत का अहसास दिया। पाकिस्तान ने 329 रन का लक्ष्य दिया था। विराट कोहली ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ को तहस-नहस कर दिया और 148 गेंदों में 183 रन जड़ दिए। उन्होंने 22 चौके और एक छक्का लगाया। ये पारी न सिर्फ उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ वनडे इनिंग है, बल्कि भारत-पाक मुकाबलों के इतिहास की सबसे आइकॉनिक पारियों में से एक है। कोहली की इस बल्लेबाजी ने भारत को 47वें ओवर में ही जीत दिला दी थी।

    टी-20 वर्ल्ड कप में 82 रन की पारी

    टी20 विश्व कप 2022 का मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच किसी फाइनल से कम नहीं था। भारत का स्कोर था- 31 पर 4 विकेट, और जीत की उम्मीद लगभग खत्म। लेकिन विराट ने जो किया, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए और भारत को असंभव जीत दिलाई। उनके दो छक्के, खासकर हारिस रऊफ पर लगाया गया बैकफुट छक्का आज भी हर फैन की जुबां पर है। यह पारी सिर्फ रन नहीं, बल्कि हिम्मत और भरोसे का प्रतीक बन गई।

    श्रीलंका के खिलाफ 133 रन की नाबाद पारी

    28 फरवरी 2012 वह दिन था जब भारत के इस सुपर स्टार खिलाड़ी ने अपनी विशेष पहचान बनाई। यह वह दिन था जब कोहली की पहचान चेज मास्टर के रूप में बनी। इस मैच में भारत को 40 ओवरों में 321 रन का लक्ष्य मिला था, एक नामुमकिन सा दिखने वाला टारगेट। लेकिन विराट ने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सिर्फ 86 गेंदों में 133 नाबाद रन ठोके। उनकी बल्लेबाजी में जो आत्मविश्वास था, उसने उस दिन चेज मास्टर कोहली का जन्म कर दिया। भारत ने यह मैच 36.4 ओवरों में जीत लिया, और कोहली रातोंरात हर भारतीय की धड़कन बन गए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHardik Pandya का हॉट अवतार! कभी कार वॉश तो कभी गर्लफ्रेंड संग पूल में ताबड़तोड़ रोमांस, पानी में लगाई आग
    Next Article सपना चौधरी ने डांस फ्लोर पर मचाया तूफान, फैन ने चुपके से बनाया वीडियो, इंटरनेट पर मचा तहलका
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन

      June 12, 2026

      डेब्यू मैच में चमके युवा गेंदबाज मानव सुथार

      June 8, 2026

      भारत ने अफगानिस्तान को दिया फॉलोऑन

      June 8, 2026

      अफगानिस्तान के सामने भारत ने बनाया रनों का पहाड़

      June 7, 2026

      सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी पर स्टडी करेगा आईआईएम इंदौर

      June 2, 2026

      बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनी, गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया

      May 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बलिदान हुए एयरफोर्स के पांच जवानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख जताया

      By अंकित कुमारJune 13, 2026

      Assam Plane Crash: बलिदान हुए एयरफोर्स के पांच जवानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने…

      हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

      June 13, 2026

      कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, 3डी ब्रालेट में ढाया कहर

      June 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.