
आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं मिताली बाग
West Bengal Assembly Election, (द भारत ख़बर), कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। हमला करने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा है। आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में मिताली बाग की गाड़ी पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया।
हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है। दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं।
टीएमसी अमित शाह पर साधा निशाना, कहा- शाह ने धमकी दी थी जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा
हमले के बाद कैमरे के सामने मिताली बाग फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी की हालत देखिए। उन लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंके। मैं किसी तरह जान बचाकर निकली हूं। टीएमसी ने अपने ट्वीट में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद यह हमला हुआ। मिताली अभी आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हैं और अभिषेक बनर्जी उनसे मिलने पहुंचे हैं।
पीएम ने बांग्ला भाषा में अपना एआई जनरेटेड आॅडियो पोस्ट किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर पश्चिम बंगाल के नागरिकों से चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आवाज में बांग्ला भाषा में एक एआई जनरेटेड आॅडियो शेयर कर कहा कि 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में बंगाल की जनता वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने एक आॅडियो संदेश के जरिए अपनी भावनाएं भी साझा की हैं।
ये भी पढ़ें: AAP MPs Merger BJP: AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148
