Close Menu
    What's Hot

    आज है हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन, गति बनाने के लिए ओलंपिक में नंगे पांव खेले

    August 29, 2026

    यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित, 84 विषयों के कट-ऑफ मार्क्स जारी

    August 29, 2026

    Aaj Ka Mausam | Today Weather News: 83KM/h का मानसूनी बवंडर, 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन; 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित, 84 विषयों के कट-ऑफ मार्क्स जारी

      August 29, 2026

      Railway News: रेवाड़ी-मदार के बीच 7 सितंबर तक दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा रूट और टाइमिंग | Haryana

      August 29, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में छाएंगे बादल, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश, हरियाणा-पंजाब समेत देशभर का मौसम | National

      August 29, 2026

      ब्रिटेन में स्थायी निवास और नागरिकता पाने के मामले में भारतीय सबसे आगे

      August 29, 2026

      एनटीए में 3 अफसरों की नियुक्ति, दो डायरेक्टर और 1 ज्वाइंट डायरेक्टर बनाए, 3 हफ्ते में पद संभालना होगा पद

      August 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»आज है हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन, गति बनाने के लिए ओलंपिक में नंगे पांव खेले
    खेल

    आज है हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन, गति बनाने के लिए ओलंपिक में नंगे पांव खेले

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    भारत में अलग-अलग खेलों में ऐसे कई खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने दुनियाभर में न सिर्फ अपने खेल का लोहा मनवाया, बल्कि देश का नाम भी रोशन किया। इन्हीं में से एक नाम है मेजर ध्यानचंद। भारत में हॉकी के सबसे दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है जिन्होंने भारत के लिए हॉकी खेला है।

    विपक्षी खिलाड़ियों के कब्जे से गेंद छीनकर बिजली की तेजी से दौड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था। उनके जन्मदिन को देश में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कार देकर अलंकृत किया जाता है।

    लगातार 3 बार स्वर्ण पदक दिलाया

    दूसरे विश्व युद्ध से पहले के वर्षों में हॉकी के खेल पर अपना वर्चस्व कायम करने वाली भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी ध्यानचंद एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। जिन्होंने 1928, 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक खेलों में लगातार तीन स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    ब्रिटिश भारतीय सेना के साथ खेले

    ध्यानचंद को इस खेल में महारत हासिल थी और वे गेंद को अपने नियंत्रण में रखने में इतने निपुण थे कि वे ‘हॉकी के जादूगर’ और ‘द मैजिशियन’ जैसे नामों से प्रसिद्ध हो गए। ध्यानचंद ने तत्कालीन ब्रिटिश भारतीय सेना के साथ हॉकी खेलना शुरू किया और 1922 और 1926 के बीच उन्होंने कई सेना हॉकी टूर्नामेंट और रेजिमेंटल खेलों में भाग लिया।

    ऐसे पड़ा नाम ध्यानचंद

    ध्यान सिंह का जन्म इलाहाबाद में हुआ था, उन्हें उनके दोस्त चंद कहकर पुरारते थे। ये नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि वे अक्सर अपने ड्यूटी के बाद कई घंटे चांदनी रात में अभ्यास करते थे।

    1928 ओलंपिक में 14 गोल किए

    उन्होंने सेना में रहते हुए खेल को समझने वाले लोगों को प्रभावित किया था और जब नवगठित भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) ने एम्स्टर्डम में 1928 ओलंपिक के लिए एक टीम भेजने का फैसला किया, तो ध्यानचंद को ट्रायल के लिए बुलाया गया। उन्होंने ओलंपिक टीम में जगह बनाई। ध्यानचंद ने टूर्नामेंट के पांच मैचों में 14 गोल कर करते हुए शीर्ष स्कोरर रहे, जिनमें से नौ गोल सर्वश्रेष्ठ साबित हुए थे। इसमें भारतीय हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीतने के साथ साथ पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी।

    1932 ओलंपिक में भी जिताया स्वर्ण पदक

    जब 1932 के ओलंपिक के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया था, तब ध्यानचंद के लिए कोई ट्रायल की जरूरत नहीं थी और इस बार टीम में उनके भाई रूप सिंह भी शामिल थे। लॉस एंजेलिस खेलों में भारतीय टीम की कमान उन्हें सौंपी गई। अपने कप्तान के खेल से प्रेरित होकर भारतीय टीम ने फिर से अपना वर्चस्व कायम रखा और फाइनल में मेजबान जर्मनी को 8-1 से हराकर, स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस बार भी टीम अजेय रही।

    गति बनाने के लिए नंगे पांव खेला

    टीम की कमान संभालते हुए ध्यानचंद ने फाइनल मुकाबले में तीन गोल किए। भले ही विपक्षी टीम ने उन्हें रोकने के लिए किसी न किसी रणनीति का सहारा लिया हो, लेकिन ध्यानचंद को रोकना नामुमकिन साबित हुआ। मैदान पर अपनी गति बढ़ाने के लिए उन्होंने मैच के दूसरे हाफ में नंगे पैर खेला। उन्होंने पांच मैचों में कुल 11 गोल के साथ बर्लिन खेलों का समापन किया।

    तीन ओलंपिक में कुल 37 गोल किए

    कुल मिलाकर उन्होंने तीन ओलंपिक के 12 मैचों में 37 गोल किए और तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते।

    पद्म भूषण से हुए सम्मानित

    द्वितीय विश्व युद्ध के खत्म होने के बाद, ध्यानचंद की उम्र 40 साल हो चुकी थी। एक स्वतंत्र भारतीय हॉकी टीम ने 1948 ओलंपिक खेलों में भाग लिया था। इस समय ध्यानचंद टीम का हिस्सा नहीं थे। ध्यानचंद 34 साल की सर्विस के बाद अगस्त 1956 में भारतीय सेना से लेफ्टिनेंट के रूप में रिटायर्ड हुए और इसके बाद उन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मिली लेफ्टिनेंट की उपाधि

    जबकि भारत के राजपत्र ने ध्यानचंद को रिटायर्ड होने पर लेफ्टिनेंट की उपाधि दी। उन्हें आम तौर पर भारत में ‘जादूगर मेजर’ ध्यानचंद के रूप में जाना जाता है। उनके जन्म दिवस 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 3 दिसंबर 1979 को इस हॉकी के जादूगर का निधन हो गया। लीवर कैंसर के शिकार होने वाले ध्यानचंद हमेशा सबसे महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक के रूप में याद किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित, 84 विषयों के कट-ऑफ मार्क्स जारी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Suryakumar Yadav: ‘हमने तो वर्ल्ड कप जीता था, फिर बदलाव क्यों?’ टीम से बाहर होने पर सूर्यकुमार ने तोड़ी चुप्पी | Cricket

      August 29, 2026

      ind vs SL: शुभमन गिल के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान | Sports

      August 29, 2026

      सूर्यकुमार यादव की होगी टी20 टीम में दोबारा एंट्री! बयान देकर मचाई खलबली, जानिए वापसी पर क्या कहा | Sports

      August 29, 2026

      साउथ अफ्रीका ने फिर कटाई नाक, नामीबिया से ट्राई सीरीज में हारा, 17वीं रैंकिंग टीम ने किया उलटफेर | Sports

      August 28, 2026

      वैभव सूर्यवंशी को चयनकर्ताओं ने क्यों किया बाहर! द्रविड़ और सहवाग के बेटे को वनडे टीम में जगह, अंडर 19 सलेक्शन | Sports

      August 28, 2026

      BCCI को अब तक नहीं मिला टाइटल स्पॉन्सर, डेडलाइन खत्म हुए दो हफ्ते से ज्यादा बीते | Sports

      August 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आज है हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन, गति बनाने के लिए ओलंपिक में नंगे पांव खेले

      By परवेश चौहानAugust 29, 2026

      भारत में अलग-अलग खेलों में ऐसे कई खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने दुनियाभर में न सिर्फ…

      यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित, 84 विषयों के कट-ऑफ मार्क्स जारी

      August 29, 2026

      Aaj Ka Mausam | Today Weather News: 83KM/h का मानसूनी बवंडर, 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन; 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

      August 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.