- चंडीगढ़ स्थित होटल ताज में आज थोड़ी देर बाद शुरू होगा कार्यक्रम
Aaj Samaj Anniversary Program, (द भारत ख़बर), चंडीगढ़: हिन्दी प्रिंट मीडिया में ‘द भारत ख़बर’ अखबार के आज 20 साल पूरे हो रहे हैं और इस उपलक्ष्य में चंडीगढ़ स्थित होटल ताज में आज थोड़ी देर बाद (9 AM) एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनीति, फिल्म, खेल जगत और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज शिरकत करेंगे। हरियाणा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा प्रदेश से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व अन्य कई कैबिनेट मंत्री हिस्सा लेंगे। वहीं पंजाब से प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और अन्य कैबिनेट मंत्री कार्र्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य के अन्य कैबिनेट कार्यक्रम में भाग लेंगे।
हरियाणा से कार्यक्रम में ये करेंगे शिरकत
हरियाणा से कार्यक्रम में शिरकत करने वाले कैबिनेट मंत्रियों में रणबीर गंगवा, आरती राव, श्रुति चौधरी, कृष्ण लाल पंवार शामिल हैं। इनके अलावा हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सुभाष बराला और आप नेता अनुराग ढांडा कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पंजाब से कार्यक्रम में ये होंगे शामिल
पंजाब से प्रोग्राम में भाग लेने वाले नेताओं में विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवान, कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत, कैबिनेट मंत्री व पंजाब आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल, कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुदियां, एलओपी पंजाब विधानसभा प्रताप बाजवा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, शिअद नेता दलजीत चीमा, सांसद सतनाम संधू शामिल हैं।
हिमाचल से कार्यक्रम में ये लेंगे भाग
हिमाचल से सीएम सुक्खू, के अलावा कार्यक्रम में मौजूद रहने वाले कैबिनेट मंत्रियों में विक्रमादित्य सिंह, हर्षवर्धन चौहान, राजेश धर्माणी, प्रदेश विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, एलओपी व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद राजीव भारद्वाज और सांसद सुरेश कश्यप शामिल हैं।
कार्यक्रम में कलाकार भी करेंगे शिरकत
हरियाणा की संस्कृति और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे कई कलाकार भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इनमें मुख्य रूप से गायक मासूम शर्मा, महावीर गुड्डु और यशपाल शर्मा व अभिनेता शामिल हैं।
2007 में शुरू हुआ था ‘द भारत ख़बर’
द भारत ख़बर अखबार का इतिहास मुख्य रूप से 2007 में नई दिल्ली से शुरू हुआ। बाद में इसे उत्तर भारत में प्रमुखता से स्थापित हुआ। 2009 में इसका विस्तार करते हुए हरियाणा, चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली के लिए संस्करण जोड़े गए। यह समाचार पत्र क्षेत्र की खबरों और विकास पर केंद्रित रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में इसकी मजबूत उपस्थिति है। द भारत ख़बर देश का तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज प्लेटफॉर्म है।
लंबे समय से द भारत ख़बर से जुड़े हुए हैं दर्शक
अखबार की सच्ची पत्रकारिता के कारण, दर्शक लंबे समय से द भारत ख़बर से जुड़े हुए हैं और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए अपना अखबार पढ़ते हैं। आईटीवी नेटवर्क द्वारा संचालित यह अखबार निरंतर पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। अपनी स्पष्ट रिपोर्टिंग और न्यूज के आकर्षक मिश्रण के लिए जाना जाता है। सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के पूरे प्रयास किए जाते हैं। साथ संपादकीय नीति में स्वतंत्र और तटस्थ रहते हुए, निष्पक्ष और ईमानदार तरीके से कार्य करने के चलते भी अखबार निरंतर पाठकों में चर्चा में रहता है।

