
मामले की जांच की जा रही, जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी
Airport Night Flying Accident, (द भारत ख़बर), कानपुर: कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। 26 जून की रात नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग के बाद एक प्रशिक्षु पायलट विमान का इंजन पूरी तरह बंद होने से पहले ही नीचे उतर गई।
इसी दौरान वह विमान के चलते प्रोपेलर की चपेट में आ गई और घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे में उसकी पीठ पर गंभीर चोटें आई। हादसा एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग आॅगेर्नाइजेशन (FTO) के Tecnam P2006T (VT-NBV) विमान के साथ हुआ।
डीजीसीए ने फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को ड्यूटी से हटाया, विमान के संचालन पर भी रोक
घटना को गंभीरता से लेते हुए डीजीसीए ने संबंधित फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को जांच पूरी होने तक फ्लाइंग ट्रेनिंग ड्यूटी से हटा दिया है। इसके अलावा हादसे में शामिल Tecnam P2006T (VT-NBV) विमान के संचालन पर भी जांच पूरी होने तक रोक लगा दी गई है। वहीं चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक प्रदीप यादव ने घटना पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही
डीजीसीए ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों तथा प्रशिक्षण संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ मजबूती से बढ़ रहा : पीएम
