Close Menu
    What's Hot

    राधे भैया बनकर थिएटर में वापस लौटे सलमान खान, री-रिलीज हुई तेरे नाम

    February 28, 2026

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मैं हस्तक्षेप करूंगा : ट्रंप

    February 28, 2026

    हरियाणा में युवक ने किया सुसाइड, पेड़ से लटका मिल शव

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मैं हस्तक्षेप करूंगा : ट्रंप

      February 28, 2026

      नौसेना को मिला एक और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अंजदीप’

      February 27, 2026

      अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक

      February 27, 2026

      कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे

      February 27, 2026

      तमिलनाडु में एक फेज में होगा चुनाव, चीफ इलेक्शन कमीशन बोले- फैसला जल्द करेंगे

      February 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मैं हस्तक्षेप करूंगा : ट्रंप
    Breaking News

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मैं हस्तक्षेप करूंगा : ट्रंप

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Donald Trump : पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मैं हस्तक्षेप करूंगा : ट्रंप
    Donald Trump : पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मैं हस्तक्षेप करूंगा : ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने की पाकिस्तान की तारीफ, कहा, वहां के पीएम और सैन्य प्रमुख से मेरे अच्छे संबंध

    Donald Trump (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री हो चुकी है। ज्ञात रहे कि इन दोनों देशों के बीच पिछले कुछ दिन से सैन्य संघर्ष चल रहा है। इसके चलते दोनों देशों ने एक दूसरे को व्यापक नुकसान पहुंचाने का दावा भी किया है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका इस मामले में दखल देने के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। ट्रंप ने कहा, ‘मैं हस्तक्षेप करूंगा, लेकिन मेरे पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। वहां के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख दोनों ही शानदार नेता हैं। मैं उन दोनों का बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान इस समय बहुत अच्छा कर रहा है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

    संयुक्त राष्ट्र ने की शांति बनाए रखने की अपील

    संयुक्त राष्ट्र के पदाअधिकारी रिचर्ड बेनेट ने शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तनाव में कई लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें अफगान नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं एक बार फिर शांति बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार तथा मानवीय कानूनों, विशेषकर नागरिकों की सुरक्षा का सम्मान करने की अपील करता हूं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मौजूदा तनाव दुर्भाग्यवश हिंसा में बदल गया है। तत्काल तनाव कम करना आवश्यक है।’अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वार्ता की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

    भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

    दोनों देशों के टकराव के बीच भारत ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ लिया है। रमजान के महीने में हमले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गत 22 फरवरी को ही बयान जारी कर दिया था। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़ी निंदा करता है। इसमें महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिक मारे गए हैं। ऐसा करके पाकिस्तान की अपनी अंदरूनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और आजादी के प्रति अपना समर्थन दोहराता है।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : पीएम मोदी आज राजस्थान और गुजरात दौरे पर रहेंगे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में युवक ने किया सुसाइड, पेड़ से लटका मिल शव
    Next Article राधे भैया बनकर थिएटर में वापस लौटे सलमान खान, री-रिलीज हुई तेरे नाम
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      नौसेना को मिला एक और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अंजदीप’

      February 27, 2026

      अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक

      February 27, 2026

      कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे

      February 27, 2026

      तमिलनाडु में एक फेज में होगा चुनाव, चीफ इलेक्शन कमीशन बोले- फैसला जल्द करेंगे

      February 27, 2026

      राष्ट्रपति ने ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में सह-पायलट के तौर पर उड़ान भरकर रचा इतिहासa¶f

      February 27, 2026

      नेपाल के चुनाव पर भारत की कूटनीतिक दृष्टि

      February 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राधे भैया बनकर थिएटर में वापस लौटे सलमान खान, री-रिलीज हुई तेरे नाम

      By श्वेता चौहानFebruary 28, 2026

      Tere Naam: राधे भैया बनकर थिएटर में वापस लौटे सलमान खान, री-रिलीज हुई तेरे नाम…

      पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मैं हस्तक्षेप करूंगा : ट्रंप

      February 28, 2026

      हरियाणा में युवक ने किया सुसाइड, पेड़ से लटका मिल शव

      February 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.