Close Menu
    What's Hot

    Bigg Boss Fame Tanya Mittal को मिला नया प्रोजेक्ट, वीडियो वायरल, नेटिजेंस ने दी एक्टिंग सीखने की सलाह

    December 13, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया, राहुल गांधी व किरेन रिजिजू समेत कई नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    December 13, 2025

    हरियाणा में बदला मौसम, कई ज़िलों में छाई धुंध, जानें आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

    December 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया, राहुल गांधी व किरेन रिजिजू समेत कई नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

      December 13, 2025

      सेना को मिले 491 युवा अधिकारी, देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड

      December 13, 2025

      अमेरिका में एच-1बी वीजा शुल्क का विरोध

      December 13, 2025

      आज से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

      December 13, 2025

      आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

      December 13, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, December 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»एच-1बी वीजा पर नरम पड़े ट्रंप, अमेरिका में स्वीकारी टैलेंट की कमी
    दुनिया

    एच-1बी वीजा पर नरम पड़े ट्रंप, अमेरिका में स्वीकारी टैलेंट की कमी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    America News
    America News: एच-1बी वीजा पर नरम पड़े ट्रंप, अमेरिका में स्वीकारी टैलेंट की कमी

    Trump On H-1B Visa, (द भारत ख़बर), वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा (H-1B visa) पर नरम रुख के संकेत दिए हैं। उन्होंने यह बात स्वीकारी है कि अमेरिका में प्रतिभाशाली (talented) लोगों की कमी है और इस वजह से सिस्टम ( एच-1बी वीजा) को बंद नहीं किया जा सकता। ट्रंप ने कहा, अमेरिका सिर्फ लंबे समय से बेरोजगार बैठे लोगों पर निर्भर रहकर अपनी तकनीक, उद्योग व रक्षा क्षेत्र को आगे नहीं बढ़ा सकता। इसके लिए देश को विदेशी कुशल कामगारों की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैं सहमत हूं कि हमें अमेरिकी मजदूरों के वेतन में इजाफा करना चाहिए, लेकिन हमें दुनिया में आगे बने रहने के लिए देश में टैलेंट लाना भी जरूरी है।

    शुल्क बढ़ाकर कर दिया है 100,000 अमेरिकी डॉलर 

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, यदि हम एच-1 बी वर्कर वीजा सिस्टम को बंद करते हैं तो इसका सीधा नुकसान देश को होगा। गौरतलब है कि हाल ही के महीनों में ट्रंप प्रशासन ने मागा (मेक अमेरिका ग्रेट अमेरिका) अभियान के तहत एच-1 बी वीजा शुल्क बढ़ाकर 100,000 अमेरिकी डॉलर कर दिया है। बाहरी लोगों को रोकने और अमेरिका के लोगों को देश में ही आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अमेरिकी प्रशासन ने यह निर्णय लिया था। अब ट्रंप ने इस मामले में यू-टर्न लिया है। एक साक्षात्कार में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, आपको काम कराने के लिए प्रतिभाशाली लोगों की जरूरत होती है न की भीड़ की और इसके लिए एच-1बी वीजा सिस्टम जरूरी है। जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका में टैंलेंट्ड लोग नहीं हैं तो उन्होंने न में जवाब दिया।

    सबसे ज्यादा भारतीय करते हैं इस वीजा का इस्तेमाल

    अमेरिकी राष्टÑपति के बयान के बाद माना जा रहा है कि एच-1 बी वीजा के मामले में ट्रंप प्रशासन फिर नियमों में बदलाव कर सकता है। बता दें कि सबसे ज्यादा भारतीय एच-1 बी वीजा का इस्तेमामल करते हैं। अमेरिकी गवर्नमेंट के अनुसार 2023-24 में 283,397 भारतीय इस वीजा पर अमेरिका पहुंचे थे। दूसरे नंबर पर चीन है। चीन के 46,680 लोगों ने यूएस आने के लिए एच-1 बी वीजा का इस्तेमाल किया। अमेरिका ने इसके अलावा कनाडा, फिलिपींस, नाइजिरिया और ब्राजील के लोगों को भी यह वीजा दिया।

    अवैध रूप से रह लोगों को वापस भेजने का भी अभियान चलाया

    जनवरी में दूसरी बार राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन और वीजा के मुद्दे पर काफी सख्ती अख्तियार की है। उन्होंने अवैध रूप से रह लोगों को वापस भेजने का अभियान चलाया है। वहीं ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी प्रशासन ने वीजा नियमों में ऐसे बदलाव किए हैं, जिससे विदेशी कामगारों को देश में आने व काम करने में दिक्कतें पैदा हों। अब इस संबंध में उनके ताजा बयान को यूटर्न माना जा रहा है।

    ये भी पढ़ें : H-1B Visa Program: आवेदन के लिए 100,000 डॉलर फीस तय, डोनाल्ड ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूलों में डिग्री के साथ अब ‘कमाई का हुनर’, विद्यार्थी बनेंगे
    Next Article हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी के ठुमकों ने उड़ाए होश, ‘चुनरी जयपुर से मंगवाई’ वीडियो हुआ सुपरहिट
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी

      December 13, 2025

      चांदी की कीमत 1,99,500 रुपए प्रति किलो पहुंची

      December 13, 2025

      भारत ने फिर बढ़ाया रूस से कच्चे तेल का आयात

      December 13, 2025

      अमेरिका की राह चला मेक्सिको, 1400 उत्पादों पर लगाया टैरिफ

      December 12, 2025

      चांदी ने छुआ नया शिखर, सोना रहा स्थिर

      December 12, 2025

      तीन दिन की गिरावट के बाद उछला शेयर बाजार

      December 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Bigg Boss Fame Tanya Mittal को मिला नया प्रोजेक्ट, वीडियो वायरल, नेटिजेंस ने दी एक्टिंग सीखने की सलाह

      By श्वेता चौहानDecember 13, 2025

      Bigg Boss Fame Tanya Mittal को मिला नया प्रोजेक्ट, वीडियो वायरल, नेटिजेंस ने दी एक्टिंग…

      प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया, राहुल गांधी व किरेन रिजिजू समेत कई नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

      December 13, 2025

      हरियाणा में बदला मौसम, कई ज़िलों में छाई धुंध, जानें आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

      December 13, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.