Amit Shah Tamil Nadu Visit, (द भारत ख़बर), चेन्नई: तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके मद्देनजर राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। अप्रैल या मई में राज्य में चुनाव हो सकते हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा अन्य राष्टÑीय व स्थानीय राजनीतिक दल अभी से तैयारियों में जुटने लगे हैं।
तिरुचिरापल्ली में एनडीए के सीट आवंटन चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता अमित शाह आज से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु जाएंगे। वह आज तिरुचिरापल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सीट आवंटन को लेकर चर्चाओं में हिस्सा लेंगे और शनिवार को कराईकल में बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।
जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर एल. मुरुगन भी अमित शाह के साथ इस मौके पर मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें
तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं और बीजेपी, एआईएडीएमके व अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिलकर राज्य की वर्तमान डीएमके सरकार को चुनौती देकर खुद को यहां एक विश्वसनीय विकल्प के तौर पर स्थापित करने का प्रयास करेगी।
सीएम स्टालिन ने एनडीए पर साधा निशाना
बीजेपी-नेतृत्व वाले एनडीए पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इसे उसे ‘डबल इंजन’ नहीं, बल्कि ‘डब्बा इंजन’ बताया। सीएम ने दावा किया वह लगातार राज्य के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी डीएमके के सामने मौजूद चुनौतियों के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अपने रिश्तों का भी जिक्र किया। साथ ही इन चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन की जीत की स्थिति में सत्ता साझा पर भी अपनी बात रखी।
ये भी पढ़ें : Amit Shah Chhattisgarh Visit: रायपुर में नक्सल विरोधी अभियानों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे गृह मंत्री

