
नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप
Bandi Sanjay Son, (द भारत ख़बर), हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे भागीरथ पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक 17 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री के बेटे ने उनकी नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया है।
अब केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे भागीरथ ने तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख कर अग्रिम जमानत मांगी है। साई भागीरथ पर 17 साल की एक लड़की के सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। नाबालिग की मां ने 8 मई को तेलंगाना के हैदराबाद में पॉक्सो एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था।
कहा- मुझे हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश
भागीरथ ने 12 मई को तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने अग्रिम जमानत के साथ-साथ अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला रद्द करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला ने बेटी के जरिए उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की।
बेटी के साथ रिलेशनशिप में था भागीरथ
दरअसल, नाबालिग की मां का आरोप है कि भागीरथ उनकी बेटी के साथ रिलेशनशिप में था और इस दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले सात-आठ महीनों से संपर्क में थे। हालांकि भागीरथ ने आरोपों से इनकार किया है।
उन्होंने तेलंगाना के करीमनगर में हनी ट्रैप और उगाही की शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री के पीआरओ की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि एक महिला ने अपनी बेटी के जरिए भागीरथ को फंसाने की कोशिश की और बाद में बड़ी रकम मांगकर ब्लैकमेल किया। बयान में यह भी दावा किया गया कि महिला अपनी बेटी की उम्र गलत बता रही है।
जांच के लिए एसआईटी गठित
पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और अपराध साबित होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई में देरी के आरोपों के बीच एक विशेष जांच दल का गठन किया है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने छिपाए थे ईरान के फाइटर जेट, चीनी सैटलाइट की तस्वीरों से खुली पोल
