Ayodhya News, (द भारत ख़बर), लखनऊ: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा करने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। अयोध्या के एक होटल में मंगलवार को उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया। यूपी कांग्रेस ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। प्रदेश कांग्रेस का आरोप है कि पार्टी के एक हाई-लेवल डेलिगेशन के अयोध्या दौरे से ठीक पहले यह घटनाक्रम हुआ है। इस प्रतिनिधिमंडल में अजय राय के अलावा 4 लोकसभा सांसद 30 जून यानि आज ही अयोध्या का दौरा करने वाले थे।
ये भी पढ़ें: General Dhiraj Seth: सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी हुए रिटायर, जनरल सेठ नए चीफ

