US-Iran Talks Updates, (द भारत ख़बर), वाशिंगटन/तेहरान/इस्लामाबाद: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से जारी जंग के बाद अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति के बाद आज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दोनों पक्षों के बीच बेहद अहम बैठक होनी है, जिसके लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद पहुंच गए हैं।
शांति वार्ता पर दुनिया की नजरें
बता दें जंग के कारण पश्चिम एशिया में बीते 40 से ज्यादा दिन से तनाव है और जिसके चलते इस्लामाबाद में होने वाली ऐतिहासिक शांति वार्ता पर दुनिया की नजरें हैं। सबसे पहले वेंस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ मुलाकात करेंगे और उसके ठीक बाद ईरान के साथ शांति के मुद्दे पर मुख्य वार्ता शुरू होगी। बैठक में तय होगा कि खाड़ी में जारी तनाव थमेगा या नहीं।
करो या मरो वाली स्थिति : शहबाज शरीफ
शहबाज शरीफ ने बैठक की अहमियत को विश्व के सामने रखते हुए इसे ‘मेक-आर-ब्रेक’ (करो या मरो) वाली स्थिति बताया है। उन्होंने कहा है कि यह बातचीत स्थायी युद्धविराम की दिशा में अंतिम और सबसे बड़ा मौका है। इस मीटिंग के नतीजों पर समूचे मध्य पूर्व की शांति टिकी है।
बैठक की मेजबानी कर रहे पाकिस्तान का प्रयास है कि लंबे समय से चल रही जंग का कोई ठोस हल निकले और क्षेत्र में शांति बहाल हो। दूसरी तरफ आगे की बातचीत पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल संशय बरकरार रखा है।
बैठक ही तय करेगी कि आगे क्या होगा : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले की अमेरिकी सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे लोग 47 वर्ष से केवल बातें कर रहे थे। ट्रंप ने दो टूक कहा कि इस्लामाबाद में होने वाली बैठक ही तय करेगी कि आगे क्या होगा। उन्होंने साफ नहीं किया कि यह आखिरी मुलाकात होगी अथवा आगे भी बातचीत का दौर चलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सिर्फ इतना कहा, हमें देखना होगा कि बैठक में क्या नतीजा निकलता है।
ये भी पढ़ें : Donald Trump Warns Iran : ईरान ने समझौता न किया तो करेंगे खतरनाक हमला : ट्रंप

