Close Menu
    What's Hot

    Rain Alert: बारिश के बीच स्कूल-कॉलेज, बैंक और ऑफिस खुलेंगे या बंद? जानें दिल्ली, गुरुग्राम, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का अपडेट | National

    July 23, 2026

    CPSE Employees DA Hike: सीपीएसई के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जुलाई से होगा लागू | National

    July 23, 2026

    मुख्य आरोपी रोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      CPSE Employees DA Hike: सीपीएसई के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जुलाई से होगा लागू | National

      July 23, 2026

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»डॉ. बलबीर सिंह बोले- ‘सेहत कार्ड’ के
    पंजाब

    डॉ. बलबीर सिंह बोले- ‘सेहत कार्ड’ के

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चण्डीगढ़ : चिकित्सकीय आपात स्थिति अक्सर बिना किसी पूर्व चेतावनी के आती है; जो परिवारों को न केवल स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं, बल्कि इलाज के खर्च के बोझ की चिंता में धकेल देती हैl इस चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ की शुरुआत की, जिसका स्पष्ट उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब के परिवार बिना किसी आर्थिक चिंता के समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त कर सकें।

    भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता ‘सेहत कार्ड’ के माध्यम से साकार हो रही है, जो पूरे राज्य में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें विश्वास पैदा कर रहा है। गाँवों, कस्बों और शहरों में चल रहे व्यापक पंजीकरण अभियानों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 50,000 सेहत कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

    योजना की समावेशी प्रकृति और बढ़ती पहुँच को रेखांकित करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “सेहत कार्ड सभी के लिए है; इसमें आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं है। जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ रही है, अधिक परिवार कवरेज प्राप्त करने और अप्रत्याशित चिकित्सा खर्चों से खुद को सुरक्षित करने के लिए आगे आ रहे हैं।”

    उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत अब तक 2 लाख से अधिक उपचार किए जा चुके हैं, जिनमें कैंसर उपचार, हृदय संबंधी हस्तक्षेप और अस्थि शल्य चिकित्सा (ऑर्थोपेडिक सर्जरी)जैसे महत्त्वपूर्ण उपचार शामिल हैं। “अब तक इस योजना के तहत ₹300 करोड़ से अधिक लागत के उपचार प्रदान किए जा चुके हैं, जिसे और मजबूत करने के लिए पंजाब बजट 2026–27 में ₹2,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, ताकि इसके लाभों को बनाए रखा जा सके और उनका विस्तार किया जा सके,” उन्होंने कहा।

    मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत परिवारों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष ₹10 लाख तक का नकदरहित उपचार प्राप्त होता है, जिससे किसी भी मरीज को आर्थिक बाधाओं या आपात स्थिति में पैसों की कमी के कारण इलाज में देरी न करनी पड़े।

    अधिकतम पहुँच सुनिश्चित करने और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक गुरुद्वारों, पंचायत घरों, मंदिरों और सामुदायिक केंद्रों जैसे सुलभ स्थानों पर पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु बनाए गए हैं, जिन्हें औपचारिक केंद्रों तक पहुँचने में कठिनाई हो सकती है।

    नागरिकों के लिए स्पष्ट रणनीति प्रदान करते हुए, पंजाब सरकार ने पंजीकरण के लिए एक सरल छह-चरणीय प्रक्रिया भी निर्धारित की है। निवासी बिना किसी पूर्व नियुक्ति के निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर , सरकारी पंजीकरण शिविर या सेवा केंद्र पर सीधे जा सकते हैं। आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी और नाबालिगों के लिए जन्म प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे; ताकि परिवार के सभी सदस्य(जो पंजाब के निवासी होने चाहिए) योजना के अंतर्गत कवर हो सकें।

    यह योजना प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹10 लाख की साझा कवरेज प्रदान करती है, इसलिए सभी सदस्यों का एक साथ पंजीकरण करवाना आवश्यक है। पंजीकरण स्थल पर अधिकारी प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करते हैं, जिसके बाद लाभार्थियों को सेहत कार्ड सक्रिय होने की पुष्टि हेतु एसएमएस (SMS) प्राप्त होता है।

    इसके अतिरिक्त, सुगम पंजीकरण के लिए निवासियों को आधार कार्ड, वोटर आईडी, स्मार्ट राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हों) और किसानों के लिए जे-फॉर्म (यदि लागू हो) जैसे सहायक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी जाती है।

    सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, पंजाब सरकार निवासियों को निर्दिष्ट केंद्रों और ज़मीनी स्तर के शिविरों के माध्यम से सेहत कार्ड के लिए पंजीकरण करने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है, ताकि हर परिवार मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत नकदरहित उपचार का लाभ उठा सके।

     छह चरणों में सेहत कार्ड के लिए पंजीकरण करें

    चरण 1: किसी अपॉइंटमेंट की आवश्यकता नहींl आप सीधे किसी केंद्र या शिविर में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

    चरण 2: पंजीकरण स्थल पर जाएँ l
    • आप जा सकते हैं :

    निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर, सरकारी पंजीकरण शिविर पर, सेवा केंद्र पर

    चरण 4: पारिवारिक कवरेज को समझें

    यह योजना प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹10 लाख तक का कवर प्रदान करती है। यह राशि परिवार के सभी सदस्यों के बीच साझा होती है, इसलिए सभी के लिए दस्तावेज़ साथ लाना महत्त्वपूर्ण है।

    चरण 5: पंजीकरण पूरा करें

    केंद्र या शिविर में अधिकारी आपकी जानकारी दर्ज करने और प्रक्रिया पूरी करने में आपकी सहायता करेंगे।

    चरण 6: पुष्टि प्राप्त करें

    पंजीकरण होने के बाद आपको एक एसएमएस प्राप्त होगा, जो आपके सेहत कार्ड लाभों के सक्रिय होने की पुष्टि करेगा।

    साथ लाने वाले दस्तावेज

    • आधार कार्ड (पहचान और पते का प्रमाण- पत्र)
    • वोटर आईडी
    • स्मार्ट राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
    • जे-फॉर्म (किसानों के लिए, यदि लागू हो)
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांच सप्ताह में चार लाख एलपीजी कनेक्शन पीएनजी में बदले
    Next Article शानदार रही शेयर बाजार की साप्ताहिक क्लोजिंग
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया एलान

      July 22, 2026

      बलतेज पन्नू बोले-देश के युवा और किसान सड़कों पर, लेकिन भाजपा सरकार ने बातचीत के बजाय ज़ुल्म का सहारा लिया

      July 22, 2026

      मान सरकार की शिक्षा क्रांति से पंजाब के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद 

      July 22, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी

      July 22, 2026

      कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

      July 21, 2026

      Punjab News: ADC ने आठ ट्रैवल एजेंसियों के लाइसेंस रद्द किए

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Rain Alert: बारिश के बीच स्कूल-कॉलेज, बैंक और ऑफिस खुलेंगे या बंद? जानें दिल्ली, गुरुग्राम, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का अपडेट | National

      By परवेश चौहानJuly 23, 2026

      हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज खराब मौसम के कारण स्कूल बंद रखने का फैसला…

      CPSE Employees DA Hike: सीपीएसई के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जुलाई से होगा लागू | National

      July 23, 2026

      मुख्य आरोपी रोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

      July 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.