आज सुबह 10 बजे से लेकर कल शाम चार बजे तक 75 से ज्यादा एरिया में की गई भारी कटौती
Delhi Water Shortage (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। लेकिन इस दौरान ही दिल्ली जल बोर्ड द्वारा घोषित किए गए बुलेटिन ने दिल्ली के बड़े हिस्से में लोगोें की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
दरअसल इन एरिया में पाइपलाइन में मुरम्मत के चलते आज सुबह 10 बजे से लेकर कल यानी सात जुलाई शाम चार बजे तक पानी आपूर्ति में भारी कटौती की घोषणा की है। इसके चलते राजधानी दिल्ली के उन एरिया में लोगों से डीजेबी ने अपील की है कि वे अपने स्टॉक किए पानी का बचत के साथ उपयोग करें ताकि जल संकट जैसी किसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
कुल 75 से अधिक एरिया में आपूर्ति होगी बाधित
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा पाइपलाइन के रखरखाव और इंटरकनेक्शन के काम के कारण 6 जुलाई (सुबह 10 बजे) से 7 जुलाई (शाम 4 बजे) तक 75 से अधिक इलाकों में पानी की भारी कटौती की जा रही है। सोनिया विहार डब्ल्यूटीपी और जीके मेन पाइपलाइन के काम से दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
ये प्रमुख एरिया भी शामिल
पानी बाधित होने के चलते राजधानी के साकेत, कालकाजी, वसंत कुंज, आश्रम, सरिता विहार, ईस्ट आॅफ कैलाश, मालवीय नगर, लाजपत नगर और लुटियंस दिल्ली सहित कुल 75 से अधिक पॉश इलाके प्रभावित होंगे।
इसलिए लिया डीजीबी ने मुरम्मत का फैसला
दरअसल पिछले कुछ समय से खिजराबाद गांव के पास 1500 एमएम व्यास वाली पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन और सोनिया विहार प्लांट में 1900 एमएम पाइपलाइन की मरम्मत का काम पेंडिंग चल रहा था। अब इनमें मुरम्मत करना अति जरूरी हो गया था। इसी के चलते डीजेबी ने इनकी मुरम्मत का फैसला लिया है और राजधानी के 75 एरिया में पानी प्रभावित होने की सूचना जारी की है।
आपात स्थिति में ऐसे मांगे मदद
हालांकि किसी भी आपात स्थिति के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने निवासियों से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करने की अपील की है । पानी की गंभीर कमी होने पर या इमरजेंसी में आप आधिकारिक दिल्ली जल बोर्ड एप का उपयोग कर सकते हैं। जिसपर शिकायत दर्ज कराने पर डीजीबी टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई करेगा। इसके साथ ही सहायता या पानी के टैंकर मंगाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क प्रभावित एरिया के लोग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Mumbai Weather : मुंबई में जानलेवा हुई बारिश, आठ की मौत

