टूरिस्ट जब जेनिथ झरना पर पहुंचे तो उसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया
Zenith Waterfall, (द भारत ख़बर), मुंबई: महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के खालापुर तालुका स्थित खोपोली के जेनिथ वॉटरफॉल क्षेत्र में फंसे 100 से अधिक पर्यटकों को स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया। ग्रामीण, पानी का तेज बहाव पार करके पर्यटकों तक गए और फिर रस्सी के सहारे में उन्हें पानी से निकाला।
चश्मदीदों के मुताबिक, तेज बारिश के कारण कुछ ही मिनटों में झरने का वाटर लेवल अचानक बढ़ गया, जिससे टूरिस्ट्स को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। कई लोग एक किनारे ऊंची जगह पर खड़े हो गए और मदद का इंतजार करने लगे। हालात बिगड़ते देख लोकल लोगों ने बिना देरी के रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया और एक-एक कर सभी टूरिस्ट्स को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
रायपुर में घरों में पानी घुसा

इसके अलावा महाराष्ट्र में वसई के नालासोपारा में सड़क नदी जैसी बन गई। करीब 20 कारें उसमें डूब गई। मुंबई में 64 पेड़ गिर गए और 8 मकानों की दीवारें ढह गई।
गुजरात के जूनागढ़ में कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। भावनगर में एक कार पानी में बह गई। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार रात आधे घंटे के भीतर ही 30 मिमी पानी बरसा। टाटीबंध में घरों में पानी भर गया।
ये भी पढ़ें: खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले क्यों हजारों कब्रें तैयार कर रहा ईरान?

