Close Menu
    What's Hot

    भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

    February 6, 2026

    मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

    February 6, 2026

    मनोज बाजपेयी की एंट्री, इस स्टार की हुई छुट्टी

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026

      Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की
    Breaking News

    मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Manipur Violence Update: मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की
    Manipur Violence Update: मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

    कुकी समूहों ने बुलाया बंद
    Manipur Violence Update, (द भारत ख़बर), इंफाल: मणिपुर में नई सरकार के गठन के सिर्फ 24 घंटे बाद ही फिर से हिंसा भड़क उठी है। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार शाम को ही प्रदर्शन तेज हो गए। जिले के तुइबोंग मेन मार्केट इलाके में सैकड़ों युवा प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों को वापस उनकी बैरक में धकेलने की कोशिश की। जब सुरक्षाबलों ने बात मानने से इनकार कर दिया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। नए उपमुख्यमंत्रियों नेम्चा किप्गेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।

    नेम्चा किप्गेन को मारने वाले को 20 लाख देने का किया ऐलान

    आदिवासी संगठन जॉइंट फोरम आॅफ सेवन ने कुकी-बहुल चुराचांदपुर में शुक्रवार सुबह 6 से 12 घंटे का बंद बुलाया है। वहीं, कुछ संगठनों ने नेम्चा किप्गेन को मारने वाले को 20 लाख और विधायकों एलएम खाउते, एन सेनाते को मारने वाले को 10-10 लाख इनाम देने का ऐलान किया है। कुकी वीमेंस ह्यूमन राइट्स आॅर्गनाइजेशन ने मणिपुर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुकी समुदाय के कुछ विधायकों ने सरकार को समर्थन दिया है जिसका संगठन विरोध कर रहा है।

    डिप्टी सीएम और 3 विधायकों का विरोध

    नई सरकार में नेम्चा किप्गेन के डिप्टी सीएम बनने पर कुकी समुदाय बंट गया है। एक संगठन ने विश्वासघात व मैतेई से गठबंधन का आरोप लगाकर सरकार में शामिल तीनों कुकी विधायकों के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की है। तीन कुकी जो-मी विधायक मणिपुर सरकार में शामिल हैं, जिसमें नेम्चा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है और अन्य दो, एलएम खाउते और नगुर्संगलुर, जल्द ही शपथ लेने वाले हैं।

    इसका पता चलने के बाद प्रदर्शनकारियों में गुस्सा और भड़क गया। सूत्रों के मुताबिक, हिंसा में कुकी जो-मी लोगों को बहुत नुकसान हुआ है। इंफाल में दिनदहाड़े सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी गई और उनकी लाखों की संपत्ति जला दी। उनके चर्चों को भी आग लगा दी गई।

    सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे

    असम राइफल्स को स्थिति को शांत करने के लिए तैनात किया गया था, लेकिन शुरूआती प्रयासों में बहुत कम सफलता मिली। अंत में सुरक्षाबलों को अस्थायी रूप से पीछे हटना पड़ा। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हिंसा अभी भी जारी है। क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

    विधायकों पर विश्वासघात करने का आरोप

    2 फरवरी को कुकी विधायकों ने कहा था कि समुदाय के नेताओं से बातचीत के बाद ही सरकार से जुड़ने का फैसला लिया गया है। लेकिन नेम्चा ने दिल्ली में क्या बात की, इससे पर्दा नहीं उठा। इससे विवाद की स्थिति बनी है। समुदाय के बड़े हिस्से का मानना है कि विधायकों ने विश्वासघात किया। समर्थक धड़े का मानना है कि वे समुदाय की सुरक्षा और विकास के लिए शामिल हुए।

    विधानसभा में 10 कुकी विधायक

    गौरतलब है कि विधानसभा में 10 कुकी-विधायक हैं। इनमें 7 भाजपा के हैं। हमार जनजाति के विधायक एन सेनाते भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए टीम का हिस्सा थे। इसी टीम ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। कुकी विधायक एलएम खाउते भी टीम में थे। वे हमार कुकी समुदाय का हिस्सा है।

    ये भी पढ़ें : Parliament: नियम तार-तार कर रहे राहुल, खरगे जी उन्हें समझौते क्यों नहीं : रिजिजू

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनोज बाजपेयी की एंट्री, इस स्टार की हुई छुट्टी
    Next Article भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026

      Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार

      February 6, 2026

      छात्रों को तनाव से बाहर निकलने के गुर देंगे पीएम

      February 6, 2026

      राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के पास न सोच न इच्छाशक्ति, देश को भुगतना पड़ा परिणाम

      February 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

      By श्वेता चौहानFebruary 6, 2026

      Punjab News: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को बड़े पैमाने पर…

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      मनोज बाजपेयी की एंट्री, इस स्टार की हुई छुट्टी

      February 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.