Close Menu
    What's Hot

    जब जान पर बन आई थी बात! सपना चौधरी ने सुनाई वो रात, जिसे याद कर आज भी कांप उठती हैं

    March 3, 2026

    भारत और कनाडा आपसी व्यापार को नई ऊंचाई तक पहुंचाने को सहमत

    March 3, 2026

    ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

      March 3, 2026

      पीएम मोदी ने बहरीन किंग-सऊदी प्रिंस से बात की

      March 3, 2026

      हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत

      March 2, 2026

      Israel US Iran War Update: ईरान पर सबसे बड़ा अटैक बाकी: डोनाल्ड ट्रम्प

      March 2, 2026

      भाजपा की परिवर्तन यात्रा को अमित शाह ने किया संबोधित, कहा- ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया

      March 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप
    Breaking News

    ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Donald Trump on Iran War : ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप
    Donald Trump on Iran War : ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

    Donald Trump on Iran War (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ बमबारी जारी है। दोनों देश हर रोज सैकड़ों हवाई हमले कर रहे हैं। हालांकि ईरान भी झुकने के लिए तैयार नहीं है और जवाबी हमले कर रहा है। इस युद्ध में अभी तक अमेरिका को भी काफी नुकसान हुआ है। उसके कई सैनिक इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। हालांकि अमेरिका की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि युद्ध में उसके कितने सैनिक मारे जा चुके हैं और कितना नुकसान हुआ है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

    इस दौरान व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आॅपरेशन कितने समय तक चलेगा, इससे फर्क नहीं पड़ता। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना तय समय से आगे बढ़ चुकी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अभियान चार से पांच सप्ताह से भी ज्यादा समय तक जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास लंबे समय तक कार्रवाई जारी रखने की पूरी क्षमता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस आॅपरेशन में उन्हें कोई थकान या ऊब महसूस नहीं होती।

    ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान पर लगाए आरोप

    अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर समझौतों से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से सैन्य कार्रवाई जरूरी हुई। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुआ परमाणु समझौता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की दिशा में ले जा रहा था। ट्रंप के अनुसार अमेरिका को लगा था कि ईरान के साथ समझौता हो गया है, लेकिन तेहरान ने दो बार अपने वादों से पीछे हटकर भरोसा तोड़ा। उन्होंने कहा कि ईरानी शासन बाहरी क्षेत्रों में सैन्य गतिविधियों को समर्थन देता रहा है, जिसे रोकना जरूरी था। ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका यह सुनिश्चित कर रहा है कि ईरान की क्षमताएं सीमित रहें और क्षेत्रीय सुरक्षा मजबूत हो।

    हम तय समय से आगे बढ़ रहे

    अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान की अवधि को लेकर बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आॅपरेशन कितने समय तक चलेगा, इससे फर्क नहीं पड़ता। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना तय समय से आगे बढ़ चुकी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अभियान चार से पांच सप्ताह से भी ज्यादा समय तक जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास लंबे समय तक कार्रवाई जारी रखने की पूरी क्षमता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस आॅपरेशन में उन्हें कोई थकान या ऊब महसूस नहीं होती।

    ईरान युद्ध में शामिल नहीं होगा नाटो

    नाटो महासचिव मार्क रुटे ने स्पष्ट किया है कि ईरान को लेकर जारी क्षेत्रीय संघर्ष में नाटो गठबंधन सीधे तौर पर शामिल नहीं होगा। ब्रसेल्स में जर्मनी के एआरडी टीवी से बातचीत में रुटे ने अमेरिका और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ईरान की परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करना महत्वपूर्ण है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि नाटो के तौर पर युद्ध में शामिल होने की कोई योजना नहीं है, भले ही कुछ सदस्य देश अलग से समर्थन दें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा सीएम नायब सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का बजट, जानिए किसे-क्या मिला?
    Next Article भारत और कनाडा आपसी व्यापार को नई ऊंचाई तक पहुंचाने को सहमत
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पीएम मोदी ने बहरीन किंग-सऊदी प्रिंस से बात की

      March 3, 2026

      हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत

      March 2, 2026

      Israel US Iran War Update: ईरान पर सबसे बड़ा अटैक बाकी: डोनाल्ड ट्रम्प

      March 2, 2026

      भाजपा की परिवर्तन यात्रा को अमित शाह ने किया संबोधित, कहा- ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया

      March 2, 2026

      सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

      March 2, 2026

      पीएम मोदी और मार्क कार्नी की अहम बैठक आज

      March 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जब जान पर बन आई थी बात! सपना चौधरी ने सुनाई वो रात, जिसे याद कर आज भी कांप उठती हैं

      By श्वेता चौहानMarch 3, 2026

      Sapna Choudhary Dance: जब जान पर बन आई थी बात! सपना चौधरी ने सुनाई वो…

      भारत और कनाडा आपसी व्यापार को नई ऊंचाई तक पहुंचाने को सहमत

      March 3, 2026

      ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

      March 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.