Close Menu
    What's Hot

    CBI ने CMC और स्मार्ट सिटी फंड घोटाले के मामले में बड़ी…

    July 23, 2026

    श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

    July 23, 2026

    AAP विधायक कुलदीप धालीवाल ने माधोपुर हेडवर्क्स का…

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देश में पिछले 2 दिनों में नॉर्मल से 170-180% बारिश हुई

      July 23, 2026

      राहुल-प्रियंका सहित सभी विपक्षी सांसद गांधी स्मृति पहुंचे, सलमान की सोनम से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

      July 23, 2026

      उपभोक्ता को बेचा फंगस लगा मैगी नूडल्स का पैकेट, अब देना होगा 10 हजार रुपए का मुआवजा

      July 23, 2026

      कौन हैं जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से वायरल होने वाली RAF की सोनिया सहरावत? इंस्टा पर हैं फेमस, रील्स होती वायरल

      July 23, 2026

      Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत हुई रद्द, फिर जाना होगा जेल ! | National

      July 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा सीएम नायब सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का बजट, जानिए किसे-क्या मिला?
    हरियाणा

    हरियाणा सीएम नायब सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का बजट, जानिए किसे-क्या मिला?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए “किरत कर, नाम जप, वंड छक” के मंत्र के साथ विकास का खाका सामने रखा। मुख्यमंत्री ने ₹2,23,658.17 करोड़ का कुल बजट प्रस्तावित किया, जो वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान ₹2,02,816.66 करोड़ से 10.28% अधिक है।

    बजट भाषण में वित्तीय अनुशासन पर जोर देते हुए बताया गया कि राजकोषीय घाटा ₹40,293.17 करोड़ रहेगा, जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 2.65% है। राजस्व घाटा 0.87%, प्रभावी राजस्व घाटा 0.41%, पूंजीगत व्यय 1.86% और प्रभावी पूंजीगत व्यय 2.32% प्रस्तावित किया गया है।

    कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सरकार ने स्पष्ट रूप से प्राथमिकता दिखाई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के लिए ₹4,609.88 करोड़, बागवानी विभाग के लिए ₹1,176.91 करोड़, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के लिए ₹2,290.57 करोड़ और मत्स्य पालन विभाग के लिए ₹242.41 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। सहकारिता क्षेत्र को ₹1,970 करोड़ आवंटित करने का प्रस्ताव है, जो पिछले वर्ष से 70.36% अधिक है।

    सिंचाई क्षेत्र के लिए ₹6,446.57 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है, जबकि पब्लिक हेल्थ सेक्टर में ₹5,912.02 करोड़ खर्च किए जाएंगे। शिक्षा क्षेत्र में मौलिक शिक्षा विभाग को ₹10,855.48 करोड़, सेकेंडरी शिक्षा को ₹7,862.41 करोड़ और उच्चतर शिक्षा विभाग को ₹4,197.38 करोड़ देने का प्रस्ताव है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आयुष, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और ईएसआई की योजनाओं के लिए ₹14,007.29 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो वर्ष 2025-26 के मुकाबले 32.89% अधिक है।

    खेल एवं युवा सशक्तिकरण के लिए ₹2,200.63 करोड़, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के लिए ₹1,950.92 करोड़ और श्रम विभाग के लिए ₹91.80 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है। ऊर्जा विभाग को ₹6,868 करोड़ और लोक निर्माण (भवन व सड़कें) को ₹5,893.66 करोड़ दिए जाएंगे।


    haryana weather 2026 03 02t210520.231

    नागरिक उड्डयन विभाग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करते हुए ₹573.34 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 86.91% अधिक है। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास के लिए ₹8,703.75 करोड़ और शहरी स्थानीय निकायों के लिए ₹6,240.97 करोड़ का प्रस्ताव है।

    पर्यटन एवं विरासत क्षेत्र में ₹380.80 करोड़, पर्यावरण एवं वन विभाग के लिए ₹741.55 करोड़ और गृह विभाग के लिए ₹8,475.01 करोड़ प्रस्तावित हैं। समाज कल्याण विभाग को ₹17,250.72 करोड़ और महिला एवं बाल विकास विभाग को ₹2,263.29 करोड़ आवंटित करने की घोषणा की गई है।

    मुख्यमंत्री ने राजस्व संग्रह में सुधार की उम्मीद जताते हुए वर्ष 2026-27 के लिए ₹77,950 करोड़ का कर राजस्व लक्ष्य प्रस्तावित किया है, जो पिछले वर्ष से 13.24% अधिक है।

    यह बजट कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस के साथ संतुलित विकास का संकेत देता है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि बजट घोषणाओं को जमीन पर किस गति से लागू किया जाता है और इसका आम जनता पर क्या प्रभाव पड़ता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article10 करोड़ एलिमनी के बीच ज्योति सिंह का तंज, बोलीं– ‘मंजिल भी नहीं पाई और…
    Next Article ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हांसी में भाखड़ा नहर में चानौत T-कनेक्शन विवाद पर 54 दिन से धरना, अजय चौटाला बोले-सत्ता में बैठे लोगों को पीटना होगा, Gen-G से अपील

    July 23, 2026

    बंद कुएं, टैंक और सीवर में उतरने से बचें, डॉ. अरविंद शर्मा ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

    July 23, 2026

    भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

    July 23, 2026

    हरियाणा के सिरसा के किन्नू की बढ़ी शान, GI टैग पर CM सैनी ने किसानों से की खास अपील

    July 23, 2026

    बारिश, गर्मी और ओलावृष्टि से फसल है बचानी, तो अपनाएं नेट हाउस खेती.. यहां जानिए इसके अनगिनत फायदे

    July 23, 2026

    मुख्य आरोपी रोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

    July 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    CBI ने CMC और स्मार्ट सिटी फंड घोटाले के मामले में बड़ी…

    By श्वेता चौहानJuly 23, 2026

    Punjab News: चंडीगढ़ और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL)…

    श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

    July 23, 2026

    AAP विधायक कुलदीप धालीवाल ने माधोपुर हेडवर्क्स का…

    July 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.